वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

सतह पर हमला करने वाली मिसाइल का सफल उड़ान परीक्षण

प्रकाशित: 16-06-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
नई दिल्ली, (भाषा)। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संग"न (डीआरडीओ) ने सतह पर हमला करने वाली लंबी दूरी की क्रूज मिसाइल (एलआरएलएसीएम) का ओडिशा तट पर सोमवार को सफल उड़ान परीक्षण किया। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि विभिन्न निगरानी उपकरणों द्वारा दर्ज किए गए आंकड़ों के अनुसार परीक्षण के सभी उद्देश्य पूरी तरह हासिल हुए। एलआरएलएसीएम स्वदेशी रूप से विकसित मिसाइल है, जिसकी सभी उप-प्रणालियों का विकास डीआरडीओ की विभिन्न प्रयोगशालाओं और औद्योगिक साझेदारों ने किया है। एरोनॉटिकल डेवलपमेंट एस्टैब्लिशमेंट (एडीए), बेंगलुरु इस परियोजना की प्रमुख प्रयोगशाला है।
प्रक्षेपण के दौरान डीआरडीओ के वरिष्" अधिकारी तथा भारतीय नौसेना और वायुसेना के अधिकारी भी उपस्थित थे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एलआरएलएसीएम के सफल उड़ान परीक्षण के लिए डीआरडीओ की टीम और औद्योगिक साझेदारों को बधाई दी।