अवैध संबंध के संदेह में पति ने कैंची घोंपकर पत्नी की हत्या की, उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार
प्रकाशित: 20-07-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
वीर अर्जुन संवाददाता
नई दिल्ली। दिल्ली के सीलमपुर इलाके में अवैध संबंध के संदेह में अपनी 45 वर्षीय पत्नी की कैंची घोंपकर कथित तौर पर हत्या करने के आरोपी पति को उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से गिरफ्तार कर लिया गया है। इस वारदात को अंजाम देने से पहले पति-पत्नी के बीच घरेलू विवाद हुआ था। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, 16 जुलाई की शाम करीब 7:32 बजे उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर (गौतमपुरी) में इस घटना की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस की एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची। वहां महिला खून से लथपथ हालत में पड़ी मिली और उसके शरीर पर गंभीर चोटों के निशान थे। पुलिस ने बताया कि महिला को तुरंत जग प्रवेश चंद्र अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में सीलमपुर थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि इसके बाद अपराध शाखा की टीम और फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) के विशेषज्ञों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए।
पुलिस उपायुक्त ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि घटना के तुरंत बाद से ही महिला का 52 वर्षीय पति सलीम घर से गायब था, जिससे वह इस मामले का मुख्य संदिग्ध बन गया। पुलिस ने शनिवार को सलीम को उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद रेलवे स्टेशन के पास से ढूंढ निकाला और उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। उसने जांचकर्ताओं को बताया कि उसे अपनी पत्नी पर कपड़ा कारखाने में साथ काम करने वाले एक पूर्व सहकर्मी के साथ अवैध संबंध होने का शक था, जिसे लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता था। घटना वाले दिन भी इसी बात को लेकर दोनों के बीच एक बार फिर बहस हुई थी। पुलिस के मुताबिक, इसके बाद गुस्से में आकर आरोपी ने कैंची से महिला पर हमला कर दिया और फिर घर को ताला लगाकर वहां से फरार हो गया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल की गई कैंची और खून से सने कपड़े बरामद कर लिए हैं और मामले की जांच जारी है।