वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

अभी तक नहीं पहुंच सका सहेवा गांव के महादेवन मुहल्ले में नमामि गंगे योजना का पानी

प्रकाशित: 20-07-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
बांदा, (वीअ)। विकासखण्ड महुआ अंतर्गत सहेवा गांव के महादेवन मुहल्ले में अभी तक एक बूंद पानी नहीं पहुंच सका है जिसकी वजह से मुहल्ले के लोगों में भारी नाराज़गी है। आपको बताते चलें कि पूर्व में 16 जून को जिलाधिकारी कार्यालय में ज्ञापन देकर ग्रामीणों ने महादेवन मुहल्ले के प्रत्येक घर पानी पहुंचाने की मांग की थी तथा 25 जून को महादेवन मुहल्ले के ही महादेव मंदिर में एक दिन का धरना प्रदर्शन किया गया जिसके बाद जल जीवन मिशन से सम्बंधित जेई व अन्य अधिकारी गांव आकर आश्वासन दिए थे तथा वादा किया था कि जब तक महादेवन मुहल्ले के प्रत्येक घर पानी नहीं पहुंच जाता तब तक टीम सहेवा गांव से टस से मस नहीं होगी।
टीम ने कुछ काम किया जिससे मोहल्ले के नीचे के हिस्से में पानी तो पहुंचा परन्तु अचानक टीम गांव से गायब हो गई जबकि ऊंचाई पर स्थित आबादी आज भी पानी आने का इंतजार कर रही है।
समाजसेवी सुमित शुक्ला ने बताया कि दरवाजे पर लगे नल अब चिढ़ाने का काम कर रहे हैं मौके पर जैसा आश्वासन दिया जाता है वैसा काम नहीं होता यह तक की सम्बंधित अधिकारी फोन उठाना ही बंद कर देते हैं यहां तक कि मैसेज का जवाब भी देना उचित नहीं समझते सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने सहेवा गांव को पिछड़ेपन से निकाल कर गांव में बहुत से विकास कार्य करवा गांव की तस्वीर बदलने का कार्य किया है हमें उनसे बहुत उम्मीद है अत मैं सोमवार को युवाओं के साथ जल जीवन मिशन की वजह से उत्पन्न समस्याओं महादेवन मुहल्ले में पानी पहुंचाने टूटी आरसीसी तथा खड़ंजा सड़कों के मरम्मतीकरण की मांग करूंगा।