मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में उमड़े मरीज, 117 लोगों को मिला निशुल्क उपचार
प्रकाशित: 20-07-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
जसपुरा (बांदा), (वीअ)। ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) जसपुरा के अधीक्षक डा. पवन कुमार के निर्देशन में मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। क्षेत्र के गड़रिया, सिंधनकला और चन्दवारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित मेले में कुल 117 मरीजों को निरूशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, उपचार, परामर्श और दवाएं उपलब्ध कराई गईं।गड़रिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 37 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। यहां चिकित्साधिकारी डॉ. सुमन देवी, लैब टेक्नीशियन विवेक चंद्र त्रिपाठी और एएनएम पूजा देवी ने स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कीं। इस दौरान किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी वैक्सीन भी लगाई गई।
सिंधनकला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 35 मरीजों का परीक्षण कर उन्हें आवश्यक दवाएं वितरित की गईं। यहां चिकित्साधिकारी डा. शशि सिंह चौहान, फार्मासिस्ट प्रदीप सिंह तथा लैब टेक्नीशियन अभिषेक कुशवाहा ने अपनी सेवाएं दीं।वहीं चन्दवारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 45 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। चिकित्साधिकारी डॉ. अंकुर अवस्थी एवं फार्मासिस्ट महेन्द्र सिंह उत्तम ने मरीजों का परीक्षण कर उन्हें निरूशुल्क दवाएं और आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया। सीएचसी अधीक्षक डा. पवन कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री आरोग्य मेले के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को घर के निकट गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
उन्होंने लोगों से नियमित रूप से स्वास्थ्य मेलों का लाभ उठाने और स्वास्थ्य संबंधी किसी भी समस्या पर समय रहते चिकित्सकीय सलाह लेने की अपील की।