जर्मनी ने क्यूरासाओ को फुटबॉल का कड़ा सबक सिखाया
प्रकाशित: 16-06-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
ह्यूस्टन, (एपी)। काई हावर्ट्ज़ के दो गोल की मदद से चार बार के चैंपियन जर्मनी ने विश्वकप फुटबॉल के ग्रुप ई के मैच में इतिहास रचने वाले क्यूरासाओ को 7-1 से हराकर कड़ा सबक सिखाया।क्यूरासाओ को भले ही करारी हार का सामना करना पड़ा लेकिन वह विश्वकप में भाग लेने वाला सबसे छोटा देश बन गया। यही नहीं उसने एक गोल भी किया जो उसके लिए बड़ी उपलब्धि है।फेलिक्स नेमेचा ने छ"s मिनट में गोल करके जर्मनी को बढ़त दिलाई। क्यूरासाओ के लिवानो कोमेनेंसिया ने 21वें मिनट में बॉक्स के केंद्र से बाएं पैर से जोरदार शॉट लगाकर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। इससे इस छोटे से कैरेबियाई देश के प्रशंसक खुशी से झूम उ"s। इसके बाद पूरे मैच में जर्मनी का दबदबा रहा। उसने 38वें मिनट में नथानिएल ब्राउन के कॉर्नर किक पर निको श्लॉटरबेक के हेडर से किए गए गोल से फिर से बढ़त हासिल कर ली। जर्मनी के कोच जूलियन नागेल्समैन ने कहा, हमें इस बड़ी जीत की वाकई बहुत जरूरत थी। हमें इस आत्मविश्वस की जरूरत थी। यह पहले से ही मौजूद था, लेकिन अब यह और भी बढ़ गया है। जर्मनी की जीत का अंतर विश्वकप के नौ गोल के रिकॉर्ड से काफी कम है। ऐसा तीन बार हो चुका है। आखिरी बार ऐसा तब हुआ था जब हंगरी ने 1982 में अल साल्वाडोर को 10-1 से हराया था।पहले हाफ के स्टॉपेज टाइम में हावर्ट्ज़ ने पेनल्टी को गोल में बदलकर स्कोर 3-1कर दिया। हाफ टाइम के बाद जर्मनी ने बढ़त मजबूत करने में जरा भी समय नहीं गंवाया और 47वें मिनट में जमाल मुसियाला ने गोल दाग दिया।ब्राउन ने 68वें मिनट में गोल करके बढ़त को 5-1 कर दिया। डेनिज़ उन्दाव ने ब्राउन के गोल में मदद करने के बाद 78वें मिनट में गोल कर दिया। हावर्ट्ज़ ने अपना दूसरा गोल 88वें मिनट में किया।स्टेडियम में 68,021 दर्शक मौजूद थे जिनमें से अधिकतर जर्मनी का समर्थन कर रहे थे। क्यूरासाओ के भी कुछ दर्शक पहुंचे हुए थे जिन्होंने अपनी टीम का हौसला बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
जर्मनी का अगला मैच शनिवार को टोरंटो में आइवरी कोस्ट से होगा, जबकि क्यूरासाओ शनिवार को कैनसस सिटी में इद्राडोर से भिड़ेगा।
जर्मनी का अगला मैच शनिवार को टोरंटो में आइवरी कोस्ट से होगा, जबकि क्यूरासाओ शनिवार को कैनसस सिटी में इद्राडोर से भिड़ेगा।