डियालो के गोल से आइवरी कोस्ट ने इक्वाडोर को 1-0 से हराया
प्रकाशित: 16-06-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
फिलाडेल्फिया, (एपी)। अमाद डियालो ने 90वें मिनट में गोल करके पिछले 12 वर्ष में पहली बार विश्वकप फुटबॉल में भाग ले रहे आइवरी कोस्ट को इद्राडोर पर।-0 से जीत दिलाई। दोनों टीमों ने मिलकर तीन बार क्रॉसबार पर गेंद मारी, लेकिन गोल करने में नाकाम रही।ऐसे में जब मैच गोलरहित ड्रॉ की तरफ बढ़ रहा था तब मैनचेस्टर यूनाइटेड की तरफ से खेलने वाले स्थानापन्न विंगर डियालो (56वें मिनट में मैदान पर उतरे) ने पेनल्टी क्षेत्र के "ाrक अंदर गोता लगाते हुए बाएं पैर से जोरदार शॉट लगाकर गोलकीपर हर्नान गैलिंडेज़ को चकमा देकर गोल कर दिया। विल्फ्रेड सिंगो ने दाहिनी ओर से शानदार दौड़ लगाते हुए इस गोल की नींव रखी थी। इस तरह से विश्वकप में चौथी बार और 2014 के बाद पहली बार हिस्सा ले रहे आइवरी कोस्ट ने नॉकआउट चरण में पहुंचने की दिशा में एक कदम आगे बढ़ाया। आइवरी कोस्ट के लिए एली वाही ने 52वें मिनट में क्रॉसबार पर शॉट मारा। इससे पहले इद्राडोर के जॉन येबोआ और निलसन एंगुलो ने पहले हाफ में ऐसा करके गोल करने का सुनहरे मौके गंवा दिये थे।
पांचवीं बार विश्वकप में भाग ले रहा इद्राडोर के लिए लिंकन फाइनेंशियल फील्ड का माहौल घरेलू मैदान जैसा था क्योंकि 68,274 दर्शकों में से अधिकांश ने ला ट्राई (इद्राडोर की टीम) की पीली जर्सी पहनी हुई थी।डियालो के गोल से पहले इद्राडोर की टीम मजबूत नजर आ रही थी।
उसे हाफ टाइम के बाद सबसे अच्छा मौका 68वें मिनट में मिला जब गोंज़ालो प्लाटा ने लगभग 25 गज की दूरी से जोरदार शॉट लगाया जिसे गोलकीपर याहिया फोफाना ने रोक दिया।आइवरी कोस्ट को यान डियोमांडे के आक्रामक खेल से काफी मजबूती मिली। उन्होंने गोल करने के कुछ अच्छे मौके बनाए। इनमें डियोमांडे के शानदार क्रॉस पर वाही का शानदार शॉट भी था जो मामूली अंतर से गोल में जाने से रह गया था। आइवरी कोस्ट ने द्रालीफाइंग के 10 मैचों में 8-0-2 का रिकॉर्ड बनाते हुए एक भी गोल नहीं खाया। अब उसका सामना चार बार के विश्वकप चैंपियन जर्मनी से होगा, जिसने रविवार को ग्रुप ई में क्यूरासाओ को 7-1 से हराया था। इक्वाडोर का मुकाबला क्यूरासाओ से होगा। दोनों मैच 20 जून को खेले जाएंगे।