वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

स्वीडन ने यासीन अयारी के गोल से ट्यूनीशिया को रौंदा

प्रकाशित: 16-06-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
मॉन्टेरी (मैक्सिको), (एपी)। यासीन अयारी के दो गोल की मदद से स्वीडन ने रविवार की रात को ट्यूनीशिया को 5-1 से करारी शिकस्त देकर विश्वकप फुटबॉल में अपने अभियान की शानदार शुरुआत करते हुए ग्रुप एफ में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया।
अयारी ने एस्टाडियो बीबीवीए स्टेडियम में स्वीडन के लिए सातवें मिनट और दूसरे हाफ के स्टॉपेज टाइम में लंबी दूरी से गोल दागकर स्कोर की शुरुआत और अंत किया। उन्होंने संयमित तरीके से जश्न मनाया और अपने पिता के जन्मस्थान के प्रति सम्मान दिखाते हुए अपने हाथ ऊपर उ"ाए।
अलेक्जेंडर इसाक (30वें मिनट) और विक्टर ग्योकेरेस (59वें) ने एक-एक गोल करने के साथ एक दूसरे के गोल में मदद की। स्वीडन की तरफ से मैटियस स्वानबर्ग (84वें) ने भी गोल किया। स्वीडन विश्वरैंकिंग में 39वें स्थान पर है और आ" साल पहले रूस में द्रार्टर फाइनल तक पहुंचने के बाद 2022 के विश्वकप में जगह बनाने से चूक गया था।
विश्वरैंकिंग में 45वें स्थान पर काबिज ट्यूनीशिया के लिए उमर रेकिक ने गोल किया। ट्यूनीशिया अपने सातवें विश्वकप में खेल रहा है, लेकिन वह कभी भी ग्रुप चरण से आगे नहीं बढ़ पाया है।
इसाक ने 30वें मिनट में अपना 18वां अंतरराष्ट्रीय गोल किया, जब ग्योकेरेस ने लिवरपूल के इस स्ट्राइकर को जवाबी हमले में पास दिया। इसाक आगे बढ़े और उन्होंने पूरे मैच में संघर्ष करने वाले ट्यूनीशियाई गोलकीपर मोहिब चमाख को चकमा देकर नीचा शॉट लगाकर गोल कर दिया।
रेकिक के 43वें मिनट में किए गए गोल से स्वीडन की गति थोड़ी धीमी हुई, लेकिन इसाक और ग्योकेरेस ने स्वीडन को फिर से मैच पर नियंत्रण दिला दिया। इसाक ने गेंद छीनकर ग्योकेरेस को शानदार पास दिया और आर्सेनल के स्ट्राइकर ने उस पर आसानी से गोल कर दिया। यह स्वीडन के लिए अपने पिछले 15 मैचों में उनका 16वां और कुल मिलाकर 21वां गोल था।स्वानबर्ग ने 84वें मिनट में गोल किया, जिसे लंबी वीडियो समीक्षा के बाद मान्य करार दिया गया।इस ग्रुप में नीदरलैंड और जापान ने इससे पहले आर्लिंग्टन, टेक्सास में मैच 2-2 से ड्रॉ खेला। स्वीडन शनिवार को ह्यूस्टन में नीदरलैंड के खिलाफ खेलेगा, जबकि ट्यूनीशिया मॉन्टेरी में उसी दिन जापान का सामना करेगा।