अज्ञात वाहन से टकराई तेज रफ्तार बाइक,तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत
प्रकाशित: 16-06-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
बांदा/पैलानी,(वीअ)। जनपद के थाना पैलानी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कानाखेड़ा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां मंदिर परिसर में शराब पीने का विरोध करने पर कुछ दबंगों ने मंदिर के बाबा के साथ गाली-गलौज करते हुए जमकर मारपीट की। पीड़ित बाबा ने पैलानी थाना प्रभारी को लिखित शिकायती पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। थाना पैलानी क्षेत्र के ग्राम कानाखेड़ा निवासी शिकायतकर्ता बाबा भोलेनाथ पुत्र रामसेवक ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 14 जून की रात करीब 10.30 बजे गांव के ही कुछ लोग मंदिर परिसर के भीतर बैठकर शराब पी रहे थे। मंदिर की पवित्रता को देखते हुए जब बाबा भोलेनाथ ने इसका कड़ा विरोध किया, तो वहां मौजूद लोग उग्र हो गए। पीड़ित बाबा का आरोप है कि विरोध करने पर गांव के ही ओमप्रकाश सिंह और राजू निगम ने उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी और देखते ही देखते उनके साथ लात-घूंसों से मारपीट कर दी। इस मारपीट में बाबा भोलेनाथ को काफी चोटें भी आई हैं। पीड़ित ने यह भी बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी उन्हें दोबारा विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घटना से सहमे पीड़ित बाबा भोलेनाथ ने पैलानी थाने पहुंचकर आपबीती सुनाई और लिखित तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित ने पुलिस से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जाए और धार्मिक स्थल की मर्यादा भंग करने व मारपीट करने वाले दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कदम उठाए जाएं।