ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
प्रकाशित: 17-07-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
जांजगीर-चांपा,(छत्तीसगढ़ ब्यूरो)। ऑनलाइन सट्टे के खिलाप चलाए जा रहे अभियान के तहत साइबर थाना और चांपा पुलिस की संयुक्प टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन मोबाइल पोन और 1,000 रुपये नकद जब्त किए हैं। दोनों के खिलाप छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।पुलिस के अनुसार, सूचना मिली थी कि चांपा क्षेत्र में एक व्यक्पि ऑनलाइन नंबरों पर हार-जीत के आधार पर रुपये का दांव लगाकर सट्टा संचालित कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने संजय नगर वार्ड, चांपा में दबिश दी, जहां एक व्यक्पि मोबाइल पोन के साथ बैठा मिला।पूछताछ में उसने अपनी पहचान उत्तम देवांगन (35 वर्ष), निवासी संजय नगर, चांपा के रूप में बताई। मेमोरेण्डम के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि वह अपने रिश्तेदार किशन देवांगन (36 वर्ष), निवासी स्टेशन रोड, सक्पी के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहा था। पुलिस द्वारा नोटिस दिए जाने के बावजूद दोनों आरोपी सट्टा संचालन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन मोबाइल पोन और 1,000 रुपये नकद जब्त किए। इसके बाद थाना चांपा में अपराध त्रढमांक 387/2026 दर्ज कर दोनों आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम की धारा 7 के तहत मामला कायम किया गया। दोनों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।इस कार्रवाई में थाना प्रभारी चांपा निरीक्षक अशोक वैष्णव, साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक भास्कर शर्मा, उपनिरीक्षक विवेक कुमार सिंह, प्रधान आरक्षक राजकुमार चंद्रा एवं विवेक सिंह, आरक्षक माखन लाल साहू, शहबाईं अहमद तथा थाना चांपा के उपनिरीक्षक सत्यम चौहान की सराहनीय भूमिका रही।