रेड्डी ने 15 से 17 नवंबर तक भारत खनन सप्ताह की घोषणा की
प्रकाशित: 17-07-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
नई दिल्ली, (वीअ)। केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने 15 से 17 नवंबर तक नई दिल्ली के यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर में भारत खनन सप्ताह-2026 आयोजित किए जाने की घोषणा की। देश के सबसे बड़े खनन सम्मेलन एवं प्रदर्शनी के रूप में आयोजित होने वाले इस तीन दिवसीय आयोजन की थीम 'मजबूत संसाधन, स्मार्ट खनन, टिकाऊ भविष्य' रखी गई है। सम्मेलन में 50 से अधिक देशों के प्रतिनिधियों, नीति निर्माताओं, निवेशकों, उद्योग जगत, तकनीकी विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं के शामिल होने की उम्मीद है। कार्पाम के शुभारंभ अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे सहित दोनों मंत्रालयों के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने कहा कि भारत खनन सप्ताह-2026 खनन क्षेत्र में भारत के नए आत्मविश्वास, दृष्टिकोण और वैश्विक आकांक्षाओं का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पारदर्शी नीलामी, व्यावसायिक कोयला खनन, तकनीक आधारित शासन और कारोबार सुगमता जैसे सुधारों ने भारत को दुनिया के सबसे आकर्षक खनन निवेश स्थलों में शामिल किया है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन सरकार, उद्योग, निवेशकों, शोध संस्थानों, स्टार्टअप और अकादमिक जगत को एक मंच पर लाकर टिकाऊ एवं तकनीक आधारित खनन के भविष्य को दिशा देगा तथा आत्मनिर्भर और विकसित भारत के लक्ष्य को गति देगा।
सम्मेलन में 25 हजार से अधिक प्रतिनिधियों, 500 से ज्यादा प्रदर्शकों, 200 से अधिक विशेषज्ञ वक्ताओं और 100 से ज्यादा तकनीकी सत्रों के आयोजन का लक्ष्य रखा गया है। इस दौरान महत्वपूर्ण एवं रणनीतिक खनिज, कोयला, धातु, डिजिटलीकरण, स्वचालन, खदान सुरक्षा, संसाधन विकास और टिकाऊ खनन जैसे विषयों पर चर्चा होगी। कार्पाम के दौरान केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने कोयला एक्सचेंज के पंजीकरण के लिए ऑनलाइन पोर्टल तथा महत्वपूर्ण एवं रणनीतिक खनिज ब्लॉकों की नीलामी के आठवें चरण का भी शुभारंभ किया।