बिम्सटेक में आतंकवाद पर हुई चर्चा
प्रकाशित: 17-07-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
(विशेष प्रतिनिधि)
नई दिल्ली। बिम्सटेक राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की पांचवीं बैठक नई दिल्ली में आयोजित हुई। भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने इस बैठक की मेजबानी की। मीटिंग में आतंकवाद, साइबर सुरक्षा और समुद्री सुरक्षा जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई और बंगाल की खाड़ी क्षेत्र में क्षेत्रीय स्थिरता बढ़ाने के लिए व्यावहारिक उपायों पर सहमति बनी। अजीत डोभाल ने कहा कि मौजूदा वैश्विक चुनौतियों (जैसे भू-राजनीतिक तनाव और संघर्ष) के बीच बिम्सटेक देशों के बीच सहयोग बहुत महत्वपूर्ण है?उन्होंने इसे भारत की 'नेबरहुड फर्स्ट' (पड़ोसी पहले) और 'एक्ट ईस्ट' नीति का अहम हिस्सा बताया। इस बैठक में प्राकृतिक आपदाओं के दौरान त्वरित राहत अभियान चलाने और समुद्र में कानून लागू करने वाली एजेंसियों के बीच संपर्क को मजबूत करने के लिए समुद्री संचालन संबंधी दिशा-निर्देशों को अपनाया गया। इस बैठक में बांग्लादेश, भूटान, म्यांमार, नेपाल, श्रीलंका, भारत और थाईलैंड के शीर्ष सुरक्षा अधिकारियों ने हिस्सा लिया।