तेज रफ्तार कार की टक्कर से कांस्टेबल की मौत, दो लोग पकड़े गए
प्रकाशित: 17-07-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
नई दिल्ली , (वीअ)। बाहरी-उत्तरी दिल्ली में सिंघू बॉर्डर पर एक तेज़ रफ्तार कार ने एक यातायात हेड कांस्टेबल को टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि इस बाबत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि यह घटना बुधवार शाम करीब छह बजे हुई जब सिंघू बॉर्डर पर हेड कांस्टेबल अमित यातायात ड्यूटी पर तैनात थे।अधिकारियों ने बताया कि यातायात पुलिसकर्मी को टक्कर मारने वाले वाहन को जब्त कर लिया गया है।एक अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी राज्य हरियाणा के सोनीपत के रहने वाले हेड कांस्टेबल अमित को उनके सहकर्मी तुरंत नरेला के सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र अस्पताल (एसआरएचसी) ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।अलीपुर थाने में बीएनएस की धारा 281 (लापरवाही से गाड़ी चलाना) और 106 (1) (लापरवाही से मौत) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले में कुलदीप उर्फ करण और नीरज को पकड़ा गया है।दिल्ली पुलिस ने एक बयान में कहा, wयह बेहद अफसोस की बात है कि सिंघू बॉर्डर पर यातयात इकाई में तैनात हेड कांस्टेबल अमित की हिट-एंड-रन घटना में मृत्यु हो गई है। उनके परिवार में उनकी पत्नी और दो बच्चे हैं।wपुलिस ने कहा कि कई टीमों ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी सुरागों की जांच करके वाहन की पहचान की और आरोपियों को पकड़ा।
पुलिस ने कहा कि आगे की जांच और कानूनी औपचारिकताएं चल रही हैं।
पुलिस ने कहा कि आगे की जांच और कानूनी औपचारिकताएं चल रही हैं।