वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

बुराड़ी में व्यक्ति ने महिला की गोली मारकर हत्या करने के बाद खुद भी जान दी

प्रकाशित: 17-07-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
नई दिल्ली , (वीअ)। उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी में बृहस्पतिवार को एक व्यक्ति ने महिला की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी और फिर खुद भी गोली मारकर जान दे दी। पुलिस को संदेह है कि यह आपसी सहमति से की गई सामूहिक आत्महत्या का मामला हो सकता है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) को सूचना मिली कि एक फ्लैट में दो लोग खून से लथपथ पड़े हैं। इसके बाद एक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
जांचकर्ताओं ने बताया कि अपराह्न करीब 3.30 बजे महिला की छोटी बहन जब काम से घर लौटी तो उसने शवों को देखा।
उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश की मूल निवासी महिला अपनी बहन के साथ किराये के फ्लैट में रहती थी, जबकि हरियाणा का निवासी पुरुष उत्तरी दिल्ली में अलग रहता था। पुलिस के एक वरिष्" अधिकारी ने पीटीआई-भाषा से कहा, w शुरुआती जांच में पता चला है कि दोनों का पिछले कुछ महीनों से प्रेम प्रसंग था। प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि दोनों ने आपसी सहमति से खुदकुशी की है।w उन्होंने कहा, w हम और विवरण के लिए अपराध तथा फॉरेंसिक दलों का इंतजार कर रहे हैं।w पुलिस ने कहा कि वे घटनाओं के सटीक क्रम और मौतों की वजह बनी परिस्थितियों का पता लगा रहे हैं।