वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

हवाई अड्डे पर लाल चंदन जब्त

प्रकाशित: 17-07-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
नई दिल्ली , (वीअ)। सीमा शुल्क अधिकारियों ने इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 365 किलोग्राम से अधिक लाल चंदन जब्त किया है जिसे कथित तौर पर तस्करी कर देश से बाहर ले जाया जा रहा था। इस मामले में एक भारतीय यात्री को गिरफ्तार किया है। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई है। बृहस्पतिवार को जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि मौके पर की गई जांच के आधार पर अधिकारियों ने 13 जुलाई को हवाई अड्डे के टर्मिनल-तीन से हांगकांग जाने वाले एक भारतीय यात्री को रोका।बयान के अनुसार, यात्री की संदिग्ध गतिविधियों और उसके पास एक अतिरिक्त बैग होने के कारण उसे रोका गया।
बयान में कहा गया कि सामान की विस्तृत जांच के दौरान अधिकारियों ने 12 बैग में छिपाकर रखा गया 365.545 किलोग्राम लाल चंदन बरामद किया।
सीमा शुल्क अधिकारियों ने बताया कि पकड़े जाने से बचने के लिए लाल चंदन को नीले पॉलीथीन पैकेट में पैक करने के बाद स्पंज में लपेटा गया था। बयान में कहा गया कि यात्री को सीमा शुल्क अधिनियम 1962 के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है।