वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

प्रकाशित: 17-07-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
नोएडा , (वीअ)। शहर की सेक्टर 63 थाना पुलिस ने विभिन्न क्षेत्रों में व्यापार करने वाले लोगों को ऑनलाइन क्रय-विक्रय उपलब्ध कराने का झांसा देकर लाखों रुपये की "गी करने वाले कॉल सेंटर का पर्दाफाश करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। अपर पुलिस उपायुक्त स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि जांच के क्रम में आज पुलिस ने एक सूचना के आधार पर सेक्टर 63 में अवैध कॉल सेंटर का पर्दाफाश करते हुए मौके से रणवीर सिंह निवासी इंदिरापुरम-गाजियाबाद, ललित कुमार निवासी सेक्टर 49 नोएडा तथा ज्योति निवासी इंदिरापुरम-गाजियाबाद को गिरफ्तार कर लिया।
अधिकारी ने कहा कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे उद्योगपतियों, व्यापारियों से संपर्क कर उन्हें ऑनलाइन क्रय-विक्रय उपलब्ध कराने का झांसा देकर "गने का काम करते थे।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार लोगों के पास से पुलिस ने 39 स्मार्टफोन, 9 कीपैड मोबाइल फोन, 10 लैपटॉप, 36 सीपीयू, 32 सिम कार्ड तथा दस्तावेज बरामद किए हैं।