पूलपाड़ में कांग्रेस को बड़ी मजबूती, सैकड़ों ग्रामीणों ने भाजपा से तोड़ा नाता
प्रकाशित: 12-06-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
दंतेवाड़ा, (छत्तीसगढ़ ब्यूरो)। जिले के कुआकोंडा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पूलपाड़ में बुधवार को राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गईं, जब लगभग 450 से अधिक ग्रामीणों ने भारतीय जनता पार्टी छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। यह कार्यत्रढम पूलपाड़ में आयोजित किया गया।कार्यत्रढम में पीसीसी संयुक्प महामंत्री छविंद्र कर्मा, पीसीसी सदस्य एवं पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष अवधेश गौतम तथा आदिवासी कांग्रेस जिला अध्यक्ष शंकर कुंजाम,आदिवासी कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष देव सिंह ताती की उपस्थिति में ग्रामीणों ने कांग्रेस का दामन थामा। कांग्रेस नेताओं ने नवप्रवेशी कार्यकर्ताओं का स्वागत गमछा पहनाकर करते हुए उन्हें पार्टी की रीति-नीति और जनहितकारी योजनाओं से अवगत कराया।ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार की कथनी और करनी में अंतर है तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा क्षेत्र की समस्याओं की लगातार उपेक्षा की जा रही है। इसी से नाराज होकर उन्होंने भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने का निर्णय लिया।कांग्रेस नेताओं ने दावा किया कि क्षेत्र में कांग्रेस के प्रति लोगों का विश्वास लगातार बढ़ रहा है और बड़ी संख्या में ग्रामीणों का पार्टी में शामिल होना इसका प्रमाण है। वहीं, कांग्रेस ने इसे संगठन की मजबूती और आगामी राजनीतिक गतिविधियों के लिए महत्वपूर्ण बताया।इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी महामंत्री मनीष भट्टाचार्य,पीसीसी मेंबर पंजामी मांडवी, ब्लॉक अध्यक्ष कुआकोंडा राम कुमार नाग ब्लॉक अध्यक्ष बचेली,पालनार ग्रामीण नंदा कुंजाम,लखमा ओयामी,मनोज मांडवी,पोदीया राम ताती,अर्जुन भास्कर,जनपद सदस्य युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष उमेश कश्यप जी, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष भीमा राम मांडवी जी, सेवा दल अध्यक्ष करण इक्छाम जी,जोगा मांडवी,हूँगा राम हेमला,भीमा मांडवी,देवा राम तेलाम,राकेश कड़ती,रवि मरकाम, आकाश मरकाम,चंदू कार्यत्रढम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, ग्रामीण मौजूद रहे।