वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

निकाय चुनाव में नरेंद्रनगर बना भाजपा की ताकत का केंद्र

प्रकाशित: 12-06-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
नरेंद्रनगर,(वीअ)। हाल ही में संपन्न नगर निकाय चुनाव के नतीजों ने भाजपा के लिए मिश्रित तस्वीर पेश की है। एक ओर जहां चंपावत जिले के पाटी और ऊधमसिंह नगर क्षेत्र के गढ़ीनेगी नगर निकायों में पार्टी को अपेक्षित सफलता नहीं मिल सकी, वहीं नरेंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र ने भाजपा के लिए बड़ी राहत का काम किया है। नगर पालिका परिषद नरेंद्रनगर में भाजपा ने अध्यक्ष पद सहित मजबूत बोर्ड जीत दर्ज कर अपना दबदबा कायम रखा।
चुनाव परिणामों के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि नरेंद्रनगर ने ऐसे समय में भाजपा को मजबूती प्रदान की, जब अन्य निकायों के नतीजों ने पार्टी को कुछ हद तक निराश किया।राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि नरेंद्रनगर में संगठन की मजबूत पकड़, कार्यकर्ताओं की सािढयता और जनता के बीच विकास कार्यों की स्वीकार्यता का सीधा असर चुनाव परिणामों में देखने को मिला। यही कारण रहा कि क्षेत्र में भाजपा का प्रदर्शन अन्य निकायों की तुलना में कहीं अधिक प्रभावशाली रहा।
निकाय चुनाव के इन परिणामों ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि नरेंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र आज भी भाजपा के सबसे मजबूत राजनीतिक गढ़ों में शामिल है। वहीं पाटी और गढ़ीनेगी के नतीजों ने विपक्ष को उत्साहित किया है और आने वाले चुनावों को लेकर नई राजनीतिक चर्चाओं को जन्म दे दिया है।