वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

जयशंकर ने फिनलैंड की विदेश मंत्री से मुलाकात करके एआई, 6जी और सेमीकंडक्टर पर की चर्चा

प्रकाशित: 12-06-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
जयशंकर ने फिनलैंड की विदेश मंत्री से मुलाकात करके एआई, 6जी और सेमीकंडक्टर पर की चर्चा
हेलसिंकी, (भाषा)। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बृहस्पतिवार को अपनी फिनलैंड की समकक्ष एलिना वाल्टोनेन के साथ भारत-फिनलैंड के बीच रणनीतिक साझेदारी पर बातचीत की और उभरते प्रौद्योगिकी क्षेत्रों में सहयोग पर चर्चा की।
जयशंकर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, व्यापार और निवेश को गहरा करने के साथ-साथ अपने राजनीतिक जुड़ाव की गति को बनाए रखने पर सहमति बनी। पोस्ट के अनुसार, दोनों मंत्रियों ने स्टार्टअप, कृत्रिम बुद्धिमत्तााएआईा, सेमीकंडक्टर, महत्वपूर्ण खनिज, द्रांटम प्रौद्योगिकी, 6जी, स्वच्छ ऊर्जा और अंतरिक्ष के क्षेत्र में सहयोग पर चर्चा की।जयशंकर से मुलाकात के बाद वाल्टोनेन ने सोशल मीडिया पोस्ट में दोहराया, फिनलैंड और भारत के बीच उत्कृष्ट द्विपक्षीय संबंध हैं। हम अपने व्यापारिक संबंधों को और गहरा करना जारी रखेंगे और डिजिटलीकरण और स्थिरता में अपार संभावनाएं देखते हैं। यह बै"क फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब की इस वर्ष की शुरुआत में भारत यात्रा के दौरान भारत और फिनलैंड द्वारा द्विपक्षीय संबंधों को डिजिटलीकरण और स्थिरता के क्षेत्र में रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक बढ़ाने के कुछ महीनों बाद हुई है।उस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और स्टब ने साझेदारी की घोषणा की थी, जिसमें मोदी ने कहा था कि भारत और यूरोप के बीच संबंध एक स्वर्ण युग में प्रवेश कर रहे हैं, एक ऐसी भावना जिसे जनवरी में भारत-यूरोपी संघ मुक्त व्यापार समझौते के संपन्न होने से और बल मिला। लगभग दो दशकों की बातचीत के बाद संपन्न इस समझौते में दो अरब लोगों का बाजार और वैश्व्कि सकल घरेलू उत्पाद ाजीडीपा का लगभग एक चौथाई हिस्सा शामिल है।द्विपक्षीय बै"क के बाद जयशंकर परिवर्तनशील दुनिया: वैश्व्कि, क्षेत्रीय और स्थानीय परिप्रेक्ष्य विषय पर आधारित 14वें कुलतारंता वार्ता में भाग लेंगे और फिनलैंड के नेतृत्व और अन्य प्रतिभागियों के साथ बातचीत करेंगे।
फिनलैंड के राष्ट्रपति द्वारा आयोजित इस वार्षिक संवाद में वरिष्" नेता और नीति निर्माता वैश्व्कि और क्षेत्रीय सुरक्षा चुनौतियों पर चर्चा करने के लिए एकत्रित होते हैं।