वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

पंखा बनाते समय युवक की करंट लगने से हुई मौत

प्रकाशित: 12-06-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
बांदा,(वीअ)।बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सतन्याव गांव में फर्राटा पंखा बनाते समय 25 वर्षीय युवक की करेंट लगने से मौत हो गयी, घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सतन्याव गांव निवासी युवक कमलेश कुमार यादव पुत्र रामचंद्र यादव उम्र 24 वर्ष यह बुधवार की रात्रि अपना घर का फर्राटा पंखा बना रहा था। तभी करेंट की चपेट पर आ गया, और बेहोश होकर गिर पड़ा, जैसे ही परिजनों ने देखा तो तुरंत आनन फानन सीएचसी बबेरू में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टर द्वारा देखते ही परीक्षण करने के बाद मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया, वहीं डॉक्टरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए बुधवार व गुरुवार की मध्य रात्रि भेज दिया है। जिसका आज गुरुवार की दोपहर पोस्टमार्टम की कार्यवाही कराई जाएगी। जानकारी के मुताबिक मृतक कमलेश कुमार यादव की शादी पिछले 30 अप्रैल 2026 को पहाड़ी थाना क्षेत्र के नई दुनिया गढ़ी घाट मे हुई थी,मृतक दो भाई व दो बहन मे सबसे छोटा था, इस घटना को देखते हुए मृतक की मां आशा देवी व पत्नी फूल कुमारी उर्फ़ रन्नू सहित पूरे परिवार जनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वही इस घटना की जानकारी मृतक युवक के पिता रामचंद्र यादव के द्वारा दी गई है।