देश का विदेशी मुद्रा भंडार 6.29 अरब डॉलर बढ़कर 696.99 अरब डॉलर पर
प्रकाशित: 16-05-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
मुंबई, (भाषा)। देश का विदेशी मुद्रा भंडार आ" मई को समाप्त सप्ताह में 6.29 अरब डॉलर बढ़कर 696.99 अरब डॉलर हो गया। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
इससे पिछले सप्ताह विदेशी मुद्रा भंडार 7.79 अरब डॉलर घटकर 690.69 अरब डॉलर पर रहा था। देश का विदेशी मुद्रा भंडार 27 फरवरी, 2026 को समाप्त सप्ताह में 728.494 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था। हालांकि, पश्चिम एशिया संकट शुरू होने के बाद रुपये पर दबाव बढ़ने से आरबीआई को डॉलर बेचकर बाजार में हस्तक्षेप करना पड़ा। आरबीआई के आंकड़ों के अनुसार, आ" मई को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां (एफसीए) 56.2 करोड़ डॉलर बढ़कर 552.39 अरब डॉलर हो गईं।
डॉलर के संदर्भ में व्यक्त विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों में विदेशी मुद्रा भंडार में शामिल यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं के मूल्य में उतार-चढ़ाव का असर शामिल होता है। समीक्षाधीन सप्ताह में स्वर्ण भंडार का मूल्य 5.64 अरब डॉलर बढ़कर 120.85 अरब डॉलर हो गया। इस दौरान विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 8.4 करोड़ डॉलर बढ़कर 18.87 अरब डॉलर हो गया।
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में भारत का आरक्षित कोष भी 1.2 करोड़ डॉलर बढ़कर 4.87 अरब डॉलर पहुंच गया।