वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

केसी वेणुगोपाल के आलोचकों को आत्मसंतुष्टि मिले : राघवन

प्रकाशित: 16-05-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
तिरुवनंतपुरम, (भाषा)। कांग्रेस नेता एम. के. राघवन ने शनिवार को कहा कि जो लोग पार्टी महासचिव के. सी. वेणुगोपाल को निशाना बना रहे थे, उन्हें ऐसा करने से आत्मसंतुष्टि मिल रही थी। राघवन यहां वेणुगोपाल के आवास पर उनसे मुलाकात के बाद पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री पद के लिए वी. डी. सतीशन और रमेश चेन्निथला के साथ वेणुगोपाल के नाम पर विचार किया जा रहा था। इसके बाद वेणुगोपाल को विरोध रैलियों, फ्लेक्स बोर्ड और साइबर अभियान के जरिए आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। ऐसी खबरें भी थीं कि विधानसभा चुनाव न लड़ने के बावजूद कांग्रेस के अधिकतर विधायकों ने वेणुगोपाल का समर्थन किया था। तिरुवनंतपुरम पहुंचने पर वेणुगोपाल ने कहा था कि उनके खिलाफ चलाए गए अभियान से वह पूरी तरह टूट चुके हैं। राघवन ने कहा, wउन पर (वेणुगोपाल पर) हमला हुआ है और अब कुछ नहीं किया जा सकता। कुछ लोगों को इससे संतुष्टि मिल सकती है, उन्हें मिलने दें।w जब उनसे पूछा गया कि इन आलोचनाओं के पीछे कौन था, तो उन्होंने सीधा जवाब नहीं दिया। क्या यह कांग्रेस के भीतर किसी गुट द्वारा सुनियोजित था, इस सवाल पर राघवन ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। राघवन ने कहा कि पार्टी इन घटनाओं की जांच कराएगी।