वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

मणिपुर: सशस्त्र समूहों के चंगुल से शेष बंधकों की रिहाई के लिए बातचीत जारी

प्रकाशित: 16-05-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
इंफाल, (भाषा)। सशस्त्र समूहों के चंगुल से शेष बंधकों की सुरक्षित रिहाई सुनिश्चित करने के लिए नागरिक समाज के संग"नों, मणिपुर सरकार के प्रतिनिधियों और सुरक्षा बलों के बीच बातचीत जारी है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
कुकी और नगा समुदायों के लगभग 38 लोगों में से 31 को बृहस्पतिवार और शुक्रवार को रिहा कर दिया गया। इन लोगों को कांगपोकपी और सेनापति जिलों में सशस्त्र समूहों ने बंधक बना रखा था। कांगपोकपी में बुधवार को संदिग्ध उग्रवादियों ने गिरजाघरों के तीन पदाधिकारियों की गोली मारकर हत्या कर दी और चार अन्य लोगों को घायल कर दिया तथा इस वारदात को अंजाम देने के बाद वे बंधक बनाए गए इन लोगों को अज्ञात स्थानों पर ले गये।
उग्रवादियों ने नोनी जिले में भी एक नागरिक की गोली मारकर हत्या कर दी और उसकी पत्नी को घायल कर दिया। पुलिस के मुताबिक, शेष लोगों की सुरक्षित रिहाई सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने एक बयान में बताया कि प्रशासन, सुरक्षा बलों, राजनेताओं और नागरिक समाज के संग"नों के संयुक्त प्रयासों के परिणामस्वरूप, विभिन्न समुदायों से संबंधित अधिकांश बंधक बनाये गए नागरिकों को सुरक्षित रिहा कर दिया गया है। एक अधिकारी ने बताया, wसशस्त्र समूहों के चंगुल से शेष बंधकों की सुरक्षित रिहाई सुनिश्चित करने के लिए नागरिक समाज संग"नों, राज्य सरकार के प्रतिनिधियों, सुरक्षा बलों और नागा और कुकी हितधारकों के बीच बातचीत जारी है।w एक अन्य वरिष्" अधिकारी ने बताया कि सशस्त्र उग्रवादियों द्वारा बंधक बनाई गयी कोंसखुल गांव की 12 नागा महिलाओं को माखन गांव में रिहा कर दिया गया।