पति पर प्यार लुटाती नजर आईं रश्मिका
प्रकाशित: 16-06-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
वीर अर्जुन समाचार ब्यूरो
नई दिल्ली। विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना इन दिनों सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। कपल का एक वीडियो तो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। दोनों हाल ही में एक इवेंट में नजर आए थे। एक्ट्रेस जिस अंदाज में अपने पति का ध्यान रख रही है, उसकी सोशल मीडिया पर लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना जब-जब साथ नजर आते हैं, फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहता। दोनों का हर अंदाज फैंस का दिल जीत लेता है।दोनों ने तेलंगाना के थुम्मनपेट गांव में करीब 180 स्टूडेंट्स को सम्मानित किया और उन्हें स्कॉलरशिप दी। इसके लिए एक खास इवेंट भी रखा गया। इसी दौरान का ये वीडियो है, जिसमें रश्मिका और विजय एक दूसरे पर प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना का एक वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है। वीडियो में दोनों की बॉन्डिंग साफ देखी जा सकती हैं।इसी वीडियो में रश्मिका सरेआम अपने पति विजय की मूछों को ठीक करती नजर आ रही हैं।एक्ट्रेस का अपने पति का इस कदर ध्यान रखना उनके फैंस को भा गया है। फैंस दोनों पर दिल खोलकर प्यार लुटा रहे हैं। इसके अलावा दूसरे वीडियो में रश्मिका अपने पति को पीछे से पकड़ रही हैं। रश्मिका ने इस वायरल वीडियो में येलो और ब्लू बॉर्डर वाली सिल्क साड़ी पहनी हुई है। वहीं विजय पिंक कुर्ते में नजर आ रहे हैं।वह टिशू पेपर से विजय के सिर और चेहरे को साफ करती नजर आ रही हैं। वीडियो में दोनों के बीच का प्यार साफ नजर आ रहा है। इस जबरदस्त वाली केमिस्ट्री पर लोग दिल खोलकर प्यार लुटा रहे हैं। एक फैन ने वीडियो पर लिखा, ‘रश्मिका केयर करने वाली पत्नी हैं।' दूसरे ने लिखा, ‘सबसे बेस्ट कपल में से एक।' एक ने तो इन्हें , ‘मेड फॉर ईच अदर। बता दिया है।वहीं एक ने लिखा, रब ने बना दी जोड़ी।' बता दें कि रश्मिका और विजय दोनों ही जल्द फिल्म ‘राणाबली' साथ नजर आने वाले हैं। ये फिल्म 11 सितंबर को रिलीज होने वाली हैं। इसके पहले दोनों को ‘डियर कॉमरेड' और ‘गीता गोविंदम' में भी साथ नजर आए थे।