मनोरंजन
“से नो टू ड्रग्स” मुहिम के तहत 3 गाने होंगे लॉन्च, बढ़ते रजिस्ट्रेशन के चलते कॉन्सर्ट का वेन्यू बदला हिसार, 13 मई। युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित किए जा रहे “से नो टू ड्रग्स” लाइव कॉन्सर्ट को लेकर मंगलवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में आयोजकों ने कई बड़े अपडेट साझा किए। इस दौरान बताया गया कि कार्यक्रम में “से नो टू ड्रग्स” थीम पर आधारित तीन विशेष गाने लॉन्च किए जाएंगे, जिन्हें युवाओं तक एक एंथम की तरह पहुंचाने की तैयारी है ताकि संगीत के माध्यम से नशे के खिलाफ मजबूत संदेश दिया जा सके। प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिगेलिया इवेंट्स की तरफ से कबीर कादयान, एक कदम जिंदगी की तरफ से राकेश खंडेलवाल और एचआईडीएम की तरफ से मनमोहन सिंगला मौजूद रहे। आयोजकों ने बताया कि युवाओं के जबरदस्त रिस्पॉन्स और लगातार बढ़ती रजिस्ट्रेशन संख्या को देखते हुए 23 मई को होने वाला लाइव कॉन्सर्ट अब हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के इंदिरा गांधी ऑडिटोरियम की बजाय ट्यूलिप रिजॉर्ट में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का समय पहले की तरह शाम 6 बजे ही रहेगा। आयोजकों के अनुसार ऑनलाइन प्री-रजिस्ट्रेशन लिंक के जरिए अब तक साढ़े चार सौ से अधिक युवाओं ने रजिस्ट्रेशन किया है, जबकि टिकटों की डिमांड करीब 1200 से अधिक पहुंच चुकी है। इसी वजह से आयोजन स्थल की क्षमता बढ़ाने का निर्णय लिया गया। अब कार्यक्रम में लगभग 1500 युवाओं की एंट्री की व्यवस्था की गई है। रिगेलिया इवेंट्स की टीम ने बताया कि हरियाणवी कलाकार अमन राज गिल और शिवा चौधरी इस कार्यक्रम की मुख्य प्रस्तुति देंगे। इसके अलावा कई बड़े यूट्यूबर्स और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स भी इस मुहिम से जुड़ रहे हैं। आयोजकों ने बताया कि सुजल ठकराल, दुष्यंत कुकरेजा, सचिन माथुर सहित अन्य लोकप्रिय कंटेंट क्रिएटर्स का समर्थन भी कार्यक्रम को मिल रहा है। वहीं गायक अजय भगता ने भी वीडियो संदेश के माध्यम से इस अभियान का समर्थन किया है। आयोजकों ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान युवाओं को सामूहिक रूप से “से नो टू ड्रग्स” की शपथ दिलाई जाएगी। इसके साथ ही ड्रग्स के दुष्प्रभावों को लेकर विशेष प्रस्तुति और जागरूकता संदेश भी दिए जाएंगे। उनका कहना था कि यह केवल एक कॉन्सर्ट नहीं बल्कि युवाओं को सकारात्मक दिशा देने की एक सामाजिक पहल है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम में विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। मन्नी ढिल्लों की टीम को सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आयोजन स्थल को अलग-अलग जोन में बांटा जाएगा, जहां एंट्री, चेकिंग और अंदर की गतिविधियों के लिए अलग सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। मीडिया के लिए भी विशेष सेक्शन बनाया जाएगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह भी जानकारी दी गई कि ट्यूलिप रिजॉर्ट का पूरा सेटअप वाटरप्रूफ रहेगा ताकि मौसम खराब होने की स्थिति में भी कार्यक्रम प्रभावित न हो। आयोजकों ने कहा कि भविष्य में इस मुहिम को हरियाणा के अन्य शहरों तक भी ले जाने की योजना है, ताकि अधिक से अधिक युवाओं तक नशे के खिलाफ जागरूकता का संदेश पहुंच सके। इस मौके पर कार्तिक मित्तल (द परफेक्ट प्लेट), प्रिंस शर्मा, लक्ष्य शर्मा, लक्ष्य, कृषभ, विजय, सात्विक पूजन भंडार से महेश, एलिवेट फिटनेस से गौरव, बीबी फोन्स से चिराग, जगदेव फार्म सहित कई सहयोगी और समर्थक भी उपस्थित रहे।
मुंबई, (भाषा)। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस को 2026 एलवीएमएच प्राइज के अंतिम चरण के लिए एंबेसडर बनाया गया है। वह फ्रांस के पेरिस में होने वाले इस समारोह में प्रतिष्ठित कार्ल लेगरफेल्ड पुरस्कार प्रदान करेंगी। एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, डियोर की एंबेसडर प्रियंका, फॉन्डेशन लुई वितॉ में आयोजित होने...
5 सितंबर 2026 • वीर अर्जुन टीम
नई दिल्ली,(वीअ)। प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'वाराणसी' को लेकर चर्चा में हैं। वह इसकी शूटिंग में बिजी हैं। इस बीच वह अपने परिवार और अपने मनोरंजन के लिए भी वक्त निकालती हैं। हाल ही में वह अपने परिवार के साथ 'बैकस्ट्रीट बॉयज' की परफॉर्मेंस देखने पहुंचीं। यहां...
2 सितंबर 2026 • वीर अर्जुन टीम
ािढएटिविटी के नाम पर संस्कृति से समझौता न होः उर्वशी वीर अर्जुन संवाददाता नई दिल्ली। एक्ट्रेस कृति सेनन के रक्षाबंधन एडवर्टाइजमेंट विवाद पर अब उर्वशी रौतेला की प्रतिािढया सामने आई है। न्यूज एजेंसी से बातचीत में उर्वशी ने कहा कि वे किसी भी महिला को उसके कपड़ों से जज नहीं...
31 अगस्त 2026 • वीर अर्जुन टीम
मुंबई, (भाषा)। अभिनेत्री तापसी पन्नू अक्सर फिल्म निर्माताओं से कहती हैं कि उन्हें ऐसे किरदारों में न लिया जाए जिनके बारे में दर्शक आसानी से अनुमान लगा सकें क्योंकि वह खुद को किसी एक छवि तक सीमित नहीं करना चाहतीं। दिल्ली में जन्मी अभिनेत्री ने पिंक, मुल्क, थप्पड़ और अस्सी...
30 अगस्त 2026 • वीर अर्जुन टीम
वीर अर्जुन समाचार ब्यूरो नई दिल्ली। प्रियंका चोपड़ा की गिनती अब ग्लोबल स्टार्स में होने लगी है। बॉलीवुड में सफलता हासिल करने के बाद पिछले कई सालों से प्रियंका हॉलीवुड में एक्टिव हैं और लगातार हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स कर रही हैं। हालांकि, प्रियंका भले ही ग्लोबल स्टार बन गई हैं, लेकिन...
14 अगस्त 2026 • वीर अर्जुन टीम
लॉस एंजिलिस, (भाषा)। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा फिल्म ब्लूफ्लाई में अभिनेता रसेल क्रो के साथ नजर आएंगी। द ब्लफ की अभिनेत्री ने बृहस्पतिवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट के जरिए यह खबर साझा की। पोस्ट में उन्होंने समाचार वेबसाइट डेडलाइन में छपे लेख की तस्वीर भी साझा की थी।...
8 अगस्त 2026 • वीर अर्जुन टीम
मुंबई, (भाषा)। बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने कहा कि नृत्य ने उन्हें न केवल हिंदी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में स्थापित किया, बल्कि एक कलाकार के रूप में भी अधिक भावपूर्ण बनने में अहम भूमिका निभाई।इक्यावन वर्षीय अभिनेत्री इन दिनों टेलीविजन के डांस रियलिटी शो इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 5...
7 अगस्त 2026 • वीर अर्जुन टीम
वीर अर्जुन समाचार ब्यूरो नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने डीपफेक कंटेंट को लेकर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है। मृणाल ने टेक्नोलॉजी के जरिए डीपफेक और वीडियोज के साथ छेड़छाड़ को लेकर चिंता जाहिर की है। एआई के...
6 अगस्त 2026 • वीर अर्जुन टीम
मुंबई, (भाषा)। अभिनेत्री रश्मिका मंधाना ने पुष्टि की है कि अपनी आगामी फिल्म मायसा की शूटिंग के दौरान उनके दाहिने कूल्हे में चोट लग गई। अभिनेत्री ने बताया कि यह उनकी लगातार तीसरी चोट है।मंधाना ने सोमवार शाम इंस्टाग्राम पर अपनी सेहत को लेकर विस्तृत जानकारी साझा की। यह पोस्ट...
5 अगस्त 2026 • वीर अर्जुन टीम