वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

देखभाल की जिम्मेदारी महिलाओं के करियर को प्रभावित करती है: सर्वे

प्रकाशित: 21-05-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
नई दिल्ली, (वीअ)। इनडीड के एक नए सर्वे में सामने आया है कि देखभाल की जिम्मेदारी महिलाओं के करियर को प्रभावित करती है। सर्वे में शामिल 83 प्रतिशत महिलाओं ने कहा कि उन्होंने नौकरी के लिए आवेदन इसलिए नहीं किया क्योंकि देखभाल की अपनी जिम्मेदारी के साथ उनके लिए काम करना मुश्किल होगा। शशि कुमार, मैनेजिंग डायरेक्टर, इनडीड इंडिया ने कहा कि कई परिवार देखभाल की जिम्मेदारियाँ मिलकर संभालते हैं, पर इस सर्वे में सामने आया है कि भारत की महिलाओं का करियर इन जिम्मेदारियों से किस प्रकार प्रभावित होता है। महिलाएं महत्वाकांक्षी हैं पर बहुत सी महिलाएं केवल उन नौकरियों के लिए आवेदन करती हैं, जिसके साथ वो देखभाल की अपनी जिम्मेदारी का तालमेल बना सकें। जिन नौकरियों के लिए फ्लेक्सिबिलिटी और पद से स्पष्ट उम्मीदों की पेशकश की जाती है, उनकी ओर महिलाएं ज्यादा आकर्षित होती हैं और उन नौकरियों पर लंबे समय तक बनी रहती हैं। अध्ययन में सामने आया है कि महिलाओं द्वारा करियर चुनने के लिए फ्लेक्सिबिलिटी सबसे महत्वपूर्ण जरूरत बन गई है। सर्वे में शामिल 53 प्रतिशत महिलाएं सबसे अधिक महत्व काम के फ्लेक्सिबल घंटों को देती हैं। इसके बाद 48 प्रतिशत महिलाएं हाईब्रिड या रिमोट वर्क को जरूरी मानती हैं। यह परिवर्तन वेतन के विकल्पों में भी दिखाई देता है। सर्वे में शामिल हर 10 में से लगभग 8 महिलाओं ने कहा कि अगर बेहतर फ्लेक्सिबिलिटी और काम एवं जीवन के बीच बेहतर संतुलन मिलेगा, तो वो कम वेतन (45 प्रतिशत) पर भी काम कर लेंगी।
34 प्रतिशत ने कहा कि वो ऐसा करने के बारे में विचार करेंगी।
कामकाजी माँओं के लिए हाईब्रिड और रिमोट वर्क बहुत महत्वपूर्ण है। सर्वे में शामिल 37 प्रतिशत महिलाओं के मुताबिक हाईब्रिड या रिमोट वर्क में परिवर्तन ही कार्यस्थल का एकमात्र ऐसा बदलाव है, जो कामकाजी माँओं के लिए सबसे बड़ा फर्क ला सकता है। 59 प्रतिशत महिलाओं का मानना है कि कार्यस्थल पर फ्लेक्सिबिलिटी से भारत में माँओं के लिए करियर के अवसर बढ़े हैं, जबकि 30 प्रतिशत ने कहा कि इससे कुछ मदद मिली है।
नियोक्ताओं के लिए स्पष्टता और पारदर्शिता महत्वपूर्ण है
ज्यादातर कार्यस्थलों द्वारा वापस ऑफिस-आधारित मॉडल में काम करना शुरू करने के बाद उपस्थिति की अपेक्षाएं नौकरी के निर्णयों को प्रभावित कर रही हैं। 51 प्रतिशत महिलाओं ने कहा कि उन्होंने जॉब इंटरव्यू या ऑफर इसलिए ठुकरा दिया क्योंकि इसके लिए ऑफिस जाना जरूरी था। यह सर्वे नौकरी के स्पष्ट और वास्तविक विवरण पर जोर देता है। 37 प्रतिशत महिलाओं के मुताबिक उनके लिए नौकरी के अवसरों की सबसे बड़ी दिक्कत पूरा समय ऑफिस में रहने की शर्त थी। जिसके बाद 34 प्रतिशत महिलाओं ने नौकरी के विवरण में फ्लेक्सिबिलिटी की कमी को अपनी सबसे बड़ी दिक्कत बताया।