मोदी-मेलोनी में घुली मिठास: ‘मेलोडी' टॉफी से मीठा हुआ भारत-इटली संबंध
प्रकाशित: 21-05-2026 | लेखक: आदित्य नरेंद्र
आदित्य नरेन्द्र
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को एक अनोखा और मीठा उपहार दिया है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इटली दौरे के दौरान पीएम मोदी ने मेलोनी को भारत की प्रसिद्ध ‘पारले मेलोडी' टॉफी का पैकेट भेंट किया। मेलोनी ने खुद इस पल को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा, थैंक यू फॉर द गिफ्ट। वीडियो में मेलोनी मुस्कुराते हुए कह रही हैं, प्राइम मिनिस्टर मोदी ब्रॉट अस अ गिफ्ट ए वेरी, वेरी गुड टॉफी मेलोडी!
यह उपहार न केवल दोनों नेताओं के बीच की दोस्ती को दर्शाता है, बल्कि वायरल ‘मेलोडी' मीम को भी वास्तविकता में बदल दिया है। भारत-इटली के रणनीतिक संबंधों को मजबूत करने वाले इस दौरे में व्यापार, रक्षा, ऊर्जा और कनेक्टिविटी जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई, लेकिन यह मीठा जेस्चर वैश्विक स्तर पर सकारात्मक संदेश दे रहा है। ‘मेलोडी' टॉफी, जो भारत के हर घर में लोकप्रिय है, अब डिप्लोमेसी का मीठा प्रतीक बन गई है।
इस मीठे जेस्चर पर विपक्ष ने तीखी प्रतिािढया दी है। कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि आर्थिक तूफान सिर पर है और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बांट रहे हैं। विपक्ष का मानना है कि ऐसे हल्के-फुल्के मुद्दों पर फोकस करने की बजाय सरकार को देश की आर्थिक चुनौतियों, बेरोजगारी और अन्य घरेलू मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए।
हालांकि, भाजपा समर्थकों ने इसे सकारात्मक डिप्लोमेसी का उदाहरण बताया और विपक्ष पर ‘नकारात्मक सोच' का आरोप लगाया। यह घटना दिखाती है कि छोटे-छोटे सांस्कृतिक इशारे कैसे अंतरराष्ट्रीय संबंधों में गर्मजोशी बढ़ा सकते हैं। मेलोनी के धन्यवाद पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर ‘मेलोडी' ट्रेंड फिर से छा गया है।