वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

राज्यपाल की प्रेरणा से ऐशबाग रेलवे स्टेशन पर विशेष सफाई अभियान के तहत जन भवन के अधिकारियों एवं सुरक्षाकर्मियों ने किया श्रमदान

प्रकाशित: 21-07-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
लखनऊ,(वीअ)। प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की प्रेरणा से जन भवन, उत्तर प्रदेश के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं सुरक्षाकर्मियों द्वारा आज ऐशबाग रेलवे स्टेशन, लखनऊ में विशेष स्वच्छता अभियान के अंतर्गत श्रमदान किया गया। इस अवसर पर जन भवन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने रेलवे स्टेशन परिसर तथा रेलवे ट्रैक के आसपास फैली गंदगी की सफाई की और स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता का संदेश दिया। अभियान के दौरान लगभग 25 टन कचड़ा एकत्र कर उसका निस्तारण किया गया। श्रमदान के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि स्वच्छता केवल किसी एक विभाग, संस्था या निकाय की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक का सामूहिक दायित्व है। स्वच्छ परिवेश स्वस्थ जीवन का आधार है और स्वच्छता के लक्ष्य को जनभागीदारी के माध्यम से ही प्रभावी रूप से प्राप्त किया जा सकता है। राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल के मार्गदर्शन में जन भवन द्वारा स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं जन-जागरूकता से जुड़े विभिन्न अभियानों को निरंतर प्रोत्साहित किया जा रहा है।
इसी ाढम में जन भवन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा पूर्व में भी विभिन्न जनपदों में स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, लखनऊ स्थित विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालयों, अनाथ आश्रमों तथा राजकीय बाल गृहों में जाकर स्वच्छता अभियान चलाया गया है।