वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

हिंदू युवा वाहिनी नेता धीरेंद्र प्रताप सिंह की हत्या से सनसनी

प्रकाशित: 31-08-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
ट दुबग्गा के पास नहर में मिला शव, फॉर्च्यूनर में गोली मारकर हत्या किए जाने की आशंका
लखनऊ,(वीअ)। राजधानी लखनऊ में हिंदू युवा वाहिनी के नेता धीरेंद्र प्रताप सिंह की हत्या से सनसनी फैल गई। उनका शव दुबग्गा क्षेत्र के पास एक नहर में बरामद हुआ। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक उनकी गोली मारकर हत्या किए जाने की बात सामने आ रही है।
बताया जा रहा है कि धीरेंद्र प्रताप सिंह की हत्या फॉर्च्यूनर गाड़ी के अंदर गोली मारकर की गई और बाद में शव को नहर में फेंक दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। धीरेंद्र प्रताप सिंह मूल रूप से उन्नाव के रहने वाले बताए जा रहे हैं और वर्तमान में लखनऊ के पीजीआई थाना क्षेत्र में रह रहे थे।
हत्या के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पुलिस हत्या से जुड़े संभावित कारणों और आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। मामले में आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जा रही है।