कोलंबिया के राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप समर्थित डी ला एसप्रिएला विजयी
प्रकाशित: 26-06-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
बोगोटा, (एपी) कोलंबिया में राष्ट्रपति पद के लिए हुए दूसरे चरण के चुनाव (रन ऑफ) में एबेलार्डे डी ला एसप्रिएला को विजेता घोषित किया गया है। वह देश के अगले राष्ट्रपति होंगे। कपड़ों, वाइन और रम के कारोबार तथा एक रेस्तरां समेत कई व्यावसायिक उपक्रमों से जुड़े कारोबारी डी ला एसप्रिएला (47) ने इससे पहले कभी कोई चुनाव नहीं लड़ा था, फिर भी उन्हें अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का समर्थन हासिल हुआ। उन्होंने सांसद इवान सेपेदा को एक प्रतिशत अंक, यानी 2.51 लाख से अधिक मतों के अंतर से पराजित किया। इस राष्ट्रपति चुनाव के दूसरे चरण में 2.60 करोड़ से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव परिणाम को व्यापक रूप से निवर्तमान राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो की सरकार के खिलाफ जनादेश माना जा रहा है।
सेपेदा ने सत्ता में आने पर पेट्रो की नीतियों को आगे बढ़ाने का वादा किया था। इनमें विभिन्न सशस्त्र समूहों के साथ शांति वार्ता शुरू करने की वह पहल भी शामिल थी, जिसे व्यापक रूप से विफल माना गया।
चुनावी अधिकारियों ने रविवार को मतदान समाप्त होने के कुछ घंटों बाद ही मतगणना के लगभग सभी आंकड़े जारी कर दिए। हालांकि, पेट्रो और सेपेदा ने इन नतीजों को स्वीकार नहीं किया। सेपेदा ने कहा था कि वह पुनर्मतगणना के परिणाम का इंतजार करेंगे।
अधिकारियों ने पुनर्मतगणना का काम पूरा होने के बाद ही डी ला एसप्रिएला की जीत की औपचारिक घोषणा की।
डी ला एसप्रिएला सात अगस्त से पदभार संभालेंगे। उनका कार्यकाल चार साल का होगा।
बुधवार को जारी एक बयान में उनके चुनाव अभियान दल ने कहा कि नवनिर्वाचित राष्ट्रपति का wउद्देश्य देश की एकता के लिए, जनता के साथ और जनता के लिए काम करना है।w
एक दिन पहले डी ला एसप्रिएला ने घोषणा की थी कि वह अपनी मंत्रिपरिषद का ग"न कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वह कोलंबिया को ट्रंप द्वारा प्रस्तावित wशील्ड ऑफ द अमेरिकौ में शामिल करने की योजना बना रहे हैं जो लातिन अमेरिका में आपराधिक गिरोहों पर नकेल कसने के उद्देश्य से ग"ित देशों का एक ग"बंधन है।