वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

एनबीसीसी और एसबीआई के बीच समग्र कारपोरेशन वेतन पैकेज समझौता सम्पन्न

प्रकाशित: 19-05-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
नई दिल्ली, (वीअ)। नेशनल बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कारपोरेशन लिमिटेड (एनबीसीसी) ने अपने कर्मचारियों को बेहतर बैंकिंग एवं वित्तीय सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) के साथ समग्र कॉर्पोरेट वेतन पैकेज (सीएसपी) संबंधी समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। यह समझौता पावार को नई दिल्ली में आयोजित एक कार्पाम के दौरान संपन्न हुआ। इस अवसर पर एनबीसीसी के निदेशक (वित्त) अंजीव कुमार जैन, एसबीआई के उप महाप्रबंधक अश्विन पी. कुलकर्णी सहित दोनों संस्थानों के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। एमओयू पर एसबीआई की ओर से उप महाप्रबंधक ज्योत्सना रानी मोहाराना तथा एनबीसीसी की ओर से मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन) संजीव कुमार ने हस्ताक्षर किए। इस समझौते के तहत एनबीसीसी कर्मचारियों को आधुनिक बैंकिंग सेवाओं के साथ कई आकर्षक वित्तीय सुरक्षा लाभ भी प्राप्त होंगे। इनमें व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा, स्थायी एवं अस्थायी दिव्यांगता कवर, समूह सावधि जीवन बीमा, स्वास्थ्य बीमा तथा टॉप-अप स्वास्थ्य सुविधाएं शामिल हैं। इसके अतिरिक्त कर्मचारियों को गृह, वाहन एवं व्यक्तिगत ऋण सुविधाओं पर विशेष रियायतें और आसान शर्तों का लाभ भी मिलेगा।
एनबीसीसी प्रबंधन के अनुसार यह पहल कर्मचारियों के सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा तंत्र को और मजबूत करेगी तथा उन्हें बेहतर वित्तीय सुविधाएं उपलब्ध कराने में सहायक सिद्ध होगी।