हैदराबाद ने चेन्नई को पांच विकेट से हराया
प्रकाशित: 19-05-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
चेन्नई, (भाषा)। सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को पांच विकेट से हराकर आईपीएल 2026 के प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर लिया। अब आरसीबी, हैदराबाद और गुजरात की टीमें प्लेऑफ में पहुंच चुकी हैं। आखिरी स्थान के लिए लड़ाई जारी है। सोमवार को चेपॉक स्टेडियम पर खेले गए मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई ने 20 ओवर में सात विकेट पर 180 रन बनाए। जवाब में हैदराबाद ने ईशान किशन की दमदार 70 रनों की बदौलत 19 ओवर में पांच विकेट पर 181 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।
हैदराबाद के कप्तान कमिंस ने 28 रन देकर तीन विकेट चटकाये। इससे पहले चेन्नई ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। इसमें संजू सैमसन ने टीम को शानदार शुरूआत देते हुए पहले ओवर में नीतिश कुमार रेड्डी को दो चौके और एक छक्का लगाकर 17 रन निकाले। प्रफुल्ल हिंग्से को अगले ओवर में उन्होंने लगातार तीन चौके जड़े।
कमिंस तीसरे ओवर में गेंदबाजी के लिये आये और सैमसन को विकेट के पीछे ईशान किशन के हाथों लपकवाया। उर्विल पटेल ने कमिंस को दो छक्के लगाये लेकिन साकिब हुसैन की गेंद पर अपना विकेट गंवा बै"s। चेन्नई के कप्तान रूतुराज गायकवाड़ ने कार्तिक शर्मा (19 गेंद में 32 रन ) के साथ तीसरे विकेट के लिये 42 रन जोड़े। कार्तिक ने कुछ परिपद्र शॉट्स लगाये जिनमें हिंगे को छक्का और स्पिनर शिवांग कुमार को लगाया छक्का शामिल है। कमिंस ने उन्हें आफ स्टम्प के बाहर जाती गेंद पर ललचाया और अपर कट लगाकर वह डीप में नीतिश को कैच दे बै"s। इसके बाद गायकवाड़ भी छाती तक आते कमिंस के बाउंसर पर चकमा खा गए और 21 गेंद में 15 रन बनाकर डीप में एशान मलिंगा को कैच देकर लौटे।
डेवाल्ड ब्रेविस (27 गेंद में 44) और शिवम दुबे (26) ने पांचवें विकेट के लिये 59 रन जोड़कर चेन्नई को अच्छे स्कोर तक पहुंचाया। इस सत्र में लय पाने के लिये जूझ रहे ब्रेविस ने कमिंस को छक्का और नीतिश को एक छक्का और चौका लगाया। यह इस सत्र का उनका सर्वेच्च स्कोर है।
मलिंगा ने 141 किमी की रफ्तार वाली गेंद पर उनका विकेट चटकाया।