महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने किया हल्ला बोल
प्रकाशित: 19-05-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
वीर अर्जुन संवाददाता
रेवाड़ी। देश में लगातार बढ़ते पेट्रोलियम उत्पादों के दामों और बढ़ती महंगाई के विरोध में रविवार को कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव की अगुवाई में रेवाड़ी में प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और जिला सचिवालय पहुंचकर जिला उपायुक्त के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान कैप्टन अजय यादव ने कहा कि बढ़ती महंगाई ने आम जनता की कमर तोड़ दी है। उन्होंने कहा कि पेट्रोलियम उत्पादों के बढ़े दामों का असर रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुओं पर पड़ रहा है। पेट्रोल और डीजल महंगे होने से परिवहन खर्च बढ़ रहा है, जिसके कारण खाद्य पदार्थों सहित अन्य आवश्यक सामानों के दाम भी लगातार बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि केंद्र सरकार रूस के साथ बेहतर समझौता करती तो हालात इतने खराब नहीं होते और जनता को महंगाई की मार नहीं झेलनी पड़ती। प्रधानमंत्री के बयानों पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि जनता से सोना न खरीदने और विदेश यात्राएं कम करने की बात कही जाती है, जबकि खुद लगातार विदेश दौरे किए जाते हैं। कैप्टन अजय यादव ने वर्ष 1971 के युद्ध का उल्लेख करते हुए कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा सेना के लिए सोना दान करना देश के प्रति त्याग और समर्पण का प्रतीक था।
कांग्रेस नेताओं ने ज्ञापन के माध्यम से प्रधानमंत्री से पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों पर नियंत्रण करने और बढ़ती महंगाई पर रोक लगाने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की। इस अवसर पर कांग्रेस के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।