बिल्डर, बीमा या एसी कंपनी...AC ब्लास्ट से घर में लगी आग तो कौन देगा हर्जाना ? नियम और प्रोसेस दोनों जानिए
प्रकाशित: 03-05-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
दिल्ली के शाहदरा स्थित विवेक विहार इलाके में एसी ब्लास्ट की वजह से लगी आग ने 9 जिंदगियां छीन ली. तड़के सुबह 3:47 बजे बी-13 बिल्डिंग के दूसरे फ्लोर पर लगी एसी में अचानक धमाका हुआ और पूरी इमारत आग फैल गई. दिल्ली हादसे से दो दिन पहले ही गाजियाबाद के हाईराइज बिल्डिंग के 7वीं फ्लोर पर एसी में हुए ब्लास्ट ने 11 मंजिल तक आग फैल गई. गर्मी आते ही एसी में ब्लास्ट की घटनाएं बढ़ जाती है. जिस एसी को आप गर्मी में चैन की नींद सोने के लिए, आराम के लिए लगाते हैं, वो ही काल बन जाता है.आग के चलते लाखों-करोड़ों का नुकसान हो जाता है. एसी में लगी आग की वजह से हुए नुकसान की भरपाई कौन करेगा. बैंक, बीमा कंपनी, बिल्डर या एसी कंपनी... कौन आग से हुए इस नुकसान का हर्जाना देगा?
एसी ब्लास्ट के घर में लगी आग तो कौन करेगा नुकसान की भरपाई ?
आप करोड़ों रुपये खर्च करके घर खरीदते हैं, लाखों का खर्च कर उसका इंटीरियर करवाते हैं, लेकिन एसी ब्लास्ट की वजह से लगी आग कुछ घंटों में सब खाक कर देती है. घर में लगी आग के बाद सवाल उठता है कि आखिर इस नुकसान की भरपाई कौन करेगा ? अगर आग हाईराइज सोसाइटी में लगी है तो क्या बिल्डर नया घर देगा? क्या सोसायटी की आरडब्लूए मरम्मत कराएगी या फिर एसी कंपनी नुकसान की भरपाई करेगी या सरकार मुआवजा देगी?
बिल्डर या आरडब्ल्यूए करेगी नुकसान की भरपाई?
आग से हुए नुकसान की भरपाई में सबसे अहम सवाल होता है कि आग की वजह का. अगर खराब क्वालिटी के सामान की वजह से घर में आग लगी है तो बिल्डर उसकी भरपाई करेगा. अगर खराब मेंटीनेंट,फायर सेफ्टी नॉर्म्स के उल्लंघन की वजह से आग लगी है तो बिल्डिंग मैनेजमेंट या आरडब्ल्यूए उसकी भरपाई करेगा.
एसी कंपनी की कितनी जिम्मेदारी ?
AC ब्लास्ट के मामले में बात करें तो कंपनी की जिम्मेदारी तब होगी, जब जांच में यह साबित हो कि आग एसी में तकनीकी खराबी या कंप्रेसर फटने की वजह से लगी है. ऐसे मामले में आपको उपभोक्ता कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट, 2019 का सहारा लेना पड़ता है. आप एसी मैन्युफैक्टर कंपनी पर मामला दर्ज करवा कर कंपनी से हर्जाने की मांग कर सकते हैं. कंज्यूमर कोर्ट में उपभोक्ता फोरम के जरिए क्लेम किया जा सकता है.
बीमा कंपनी की कितनी जिम्मेदारी
अगर आपने होम इंश्योरेंस (Home Insurance) लिया है. अपने घर का इंश्योरेंस करवाया है, जिसमें 'फायर एंड एलाइड पेरिल्स' (Fire and Allied Perils) की शर्त शामिल है तो बीमा कंपनी घर में हुए नुकसान की भरपाई करती है. बता दें कि होम इंश्योरेंस सबसे बड़ा सहारा होता है. इस बीमा के तहत घर की संरचना (दीवार, छत आदि), घर के अंदर का सामान (फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक्स, गहने आदि) दोनों कवर होते हैं. घर लगने से हुए नुकसान का आंकलन करने के बाद बीमा कंपनी उसका भुगतान करती है. ये ध्यान रहे कि होम इंश्योरेंस क्लेम तभी मिलेगा जब आपकी पॉलिसी एक्टिव होगी.
कैसे करें इंश्योरेंस क्लेम
- हमेशा होम इंश्योरेंस जरूर लें. मुश्किल वक्त में ये बहुत काम आता है.
- घर के जरूरी सामान के बिल संभालकर रखना चाहिए.
- समय-समय पर सेफ्टी सिस्टम की जांच करें.
- इंश्योरेंस क्लेम के लिए FIR और Fire Report जूर रखें.
- दमकल विभाग और पुलिस आग के कारण पर फायर रिपोर्ट जारी रकती है, जो क्लेम के लिए सबसे जरूरी दस्तावेज होता है.
- अपनी इंश्योरेंस कंपनी को तुरंत सूचित करें.
- इंश्योरेंस कंपनी आग की वजह, दस्तावेज, सर्वे के बाद बीमा की रकम जारी करती है.
गर्मी में क्यों ज्यादा फटता है एसी?
एसी फटने की सबसे बड़ी वजह गलत तरीके से रखरखाव और इंस्टॉलेशन है. एसी मशीन जरूरत से ज्यादा गर्म होने की वजह से ब्लास्ट का कारण बन जाते हैं. दिन भर एसी चलाकर रखने से ओवरहीट भी आग लगने की वजह बन जाता है. एसी की रेगुलर सफाई या सर्विस नहीं नहीं होने पर यूनिट गर्म होकर फट जाता है.