मानसून से पहले दिल्ली सरकार ने डेंगू की रोकथाम की तैयारियां तेज की
प्रकाशित: 25-06-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
वीर अर्जुन संवाददाता
नई दिल्ली। मानसून के मद्देनज़र दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में डेंगू एवं अन्य मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम और नियंत्रण के लिए अपनी तैयारियों को और तेज कर दिया है। माननीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने आज डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया की वर्तमान स्थिति एवं तैयारियों की व्यापक समीक्षा बैठक की तथा सभी संबंधित विभागों को जनस्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदमों और उपायों को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान अधिकारियों ने दिल्ली में इन बीमारियों की वर्तमान स्थिति, निगरानी व्यवस्था, अस्पतालों की तैयारियों, मच्छर नियंत्रण गतिविधियों तथा जन-जागरूकता अभियानों की समीक्षा की। नवीनतम रिपोर्टों के अनुसार, 20 जून 2026 तक एमसीडी के आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में डेंगू के 347, मलेरिया के 87 तथा चिकनगुनिया के 19 मामले सामने आए हैं। उल्लेखनीय है कि इस वर्ष अब तक डेंगू अथवा मलेरिया से किसी मरीज की मृत्यु की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने कहा, “दिल्ली सरकार डेंगू एवं अन्य मच्छरजनित बीमारियों से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। हमने राज्य में निगरानी व्यवस्था, अस्पतालों की तैयारियों, जांच सुविधाओं तथा मच्छर नियंत्रण उपायों को और मजबूत किया है। हालांकि, डेंगू के खिलाफ लड़ाई केवल सरकारी प्रयासों से नहीं जीती जा सकती। इसमें जनभागीदारी अत्यंत आवश्यक है। प्रत्येक नागरिक को यह सुनिश्चित करना होगा कि उसके घर और आसपास कहीं भी मच्छरों के पनपने की स्थिति न बने। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू एवं अन्य मच्छरजनित बीमारियों की शीघ्र पहचान और प्रभावी प्रबंधन के लिए एक सुदृढ़ निगरानी एवं त्वरित प्रतिािढया तंत्र की व्यवस्था को विकसित किया है। दिल्ली में 35 सेंटिनल सर्विलांस अस्पताल सािढय रूप से इन मामलों की निरंतर निगरानी कर रहे हैं। वहीं सभी सरकारी एवं निजी अस्पतालों तथा प्रयोगशालाओं को इंटीग्रेटेड हेल्थ इंफॉर्मेशन प्लेटफॉर्म के माध्यम से रियल-टाइम रिपोर्टिंग के निर्देश दिए गए हैं, जिससे प्रभावित क्षेत्रों में त्वरित महामारी जांच एवं आवश्यक जनस्वास्थ्य कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने ज़्यादा जानकारी देते हुए बताया कि स्थिति की बेहतर निगरानी एवं समन्वय के लिए महानिदेशालय स्वास्थ्य सेवाएं (अप्ए) मुख्यालय में कंट्रोल रूम संचालित किया जा रहा है। साथ ही जांच किट, दवाइयों, खून एवं खून उत्पादों सहित अन्य आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता पर नियमित निगरानी रखी जा रही है ताकि पांमण के मौसम में किसी प्रकार की कमी न हो। नागरिक निकायों द्वारा किए जा रहे व्यापक रोकथाम प्रयासों का उल्लेख करते हुए माननीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि नगर निगम, नई दिल्ली नगरपालिका परिषद और दिल्ली कैंटोनमेंट बोर्ड ने मच्छर नियंत्रण गतिविधियों को और तेज कर दिया है। 20 जून तक मच्छरों के पनपने वाले स्थलों की पहचान के लिए 1.81 करोड़ से अधिक विजिट कर घरों और परिसरों का निरीक्षण किया गया।
1.97 लाख से अधिक घरों में छिड़काव किया गया, लगभग 38,500 नोटिस जारी किए गए तथा मच्छरों के प्रजनन से संबंधित उल्लंघनों के खिलाफ 4,200 से अधिक कार्रवाई की गई।
माननीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने अस्पतालों की तैयारियों की भी समीक्षा की और सभी स्वास्थ्य संस्थानों को अपने परिसरों को मच्छर-मुक्त रखने, मामलों की समयबद्ध रिपोर्टिंग सुनिश्चित करने एवं अन्य आवश्यक संसाधनों का पर्याप्त भंडार बनाए रखने के निर्देश दिए। डेंगू एवं अन्य मच्छरजनित रोगों की प्रभावी रोकथाम तथा उपचार प्रबंधन को सुदृढ़ करने के लिए चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्पाम भी आयोजित किए जा रहे हैं।
माननीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली सरकार जनस्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों के प्रति सािढय एवं गंभीर दृष्टिकोण अपना रही है तथा सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित कर रही है। उन्होंने बताया कि डेंगू एवं अन्य मच्छरजनित रोगों की रोकथाम तथा तैयारियों को सुदृढ़ करने के लिए सेंटिनल सर्विलांस अस्पतालों, स्थानीय निकायों, शिक्षा विभाग तथा विभिन्न संस्थाओं एवं विभागों को विस्तृत परामर्श (एडवाइजरी) जारी किए जा रहे हैं।
माननीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने कहा कि डेंगू की रोकथाम में जागरूकता और जनभागीदारी सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इसी उद्देश्य से स्कूलों, रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (RsंAs), सामुदायिक संगठनों और स्वास्थ्यकर्मियों के माध्यम से व्यापक सूचना, शिक्षा एवं संचार (घ्णिं्) अभियान चलाए जा रहे हैं। स्वास्थ्य चर्चाओं, रैलियों, पोस्टर प्रतियोगिताओं, प्रश्नोत्तरी (क्विज) कार्पामों तथा आशा कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर संपर्क अभियान के माध्यम से लोगों को डेंगू से बचाव के उपायों के बारे में जागरूक किया जा रहा है।
नागरिकों से सािढय भागीदारी की अपील करते हुए माननीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने कहा कि कूलर, गमले, बाल्टी, पुराने टायर, छतों तथा अन्य किसी भी पात्र में पानी जमा नहीं होने देना चाहिए। उन्होंने लोगों से सप्ताह में एक दिन ‘ड्राई डे' मनाकर जल भंडारण वाले बर्तनों को खाली करने, साफ करने और सुखाने, पूरे बाजू के कपड़े पहनने, मच्छररोधी उपाय अपनाने तथा बुखार या डेंगू जैसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत चिकित्सकीय परामर्श लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि घर-स्तर पर अपनाए गए छोटे-छोटे निवारक उपाय मच्छरों के प्रजनन को रोकने और डेंगू के प्रसार को नियंत्रित करने में अत्यंत प्रभावी सिद्ध हो सकते हैं।
जनस्वास्थ्य के प्रति दिल्ली सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए माननीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने कहा कि सभी विभागों को पूरी सतर्कता बरतने और निवारक उपायों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने नागरिकों, संस्थानों, बाजार संघों, आरडब्ल्यूए और सामुदायिक संगठनों से डेंगू के खिलाफ इस अभियान में सरकार का सहयोग करने तथा एक स्वस्थ, सुरक्षित एवं डेंगू-मुक्त दिल्ली के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।