मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु विशेष शांति समिति बैठक
प्रकाशित: 24-06-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
वीर अर्जुन संवाददाता
नई दिल्ली। विपुल अनेकांत, आईपीएस, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त-घ्घ्, पूर्वी जिला की अध्यक्षता में आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं आपसी भाईचारे के वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण शांति समिति बैठक जिला उपायुक्त श्री राजीव कुमार आईपीएस के निर्देशानुसार कांफ्रेंस हाल डीसीपी ऑफिस में आयोजित की गई। बैठक में पूर्वी जिले के सभी एसीपी, पुलिस अधिकारी, हिंदू-मुस्लिम-सिख-ईसाई एकता अमन कमेटी के पदाधिकारी एवं सदस्य, पुलिस मित्र, विभिन्न धर्मों के धर्मगुरु तथा क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। बैठक के दौरान आगामी मोहर्रम पर्व के आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा एवं विचार-विमर्श किया गया। सभी उपस्थित सदस्यों ने एक स्वर में यह संकल्प लिया कि पर्व को कानून का पूर्ण पालन करते हुए, आपसी सद्भाव, शांति एवं सौहार्द के साथ मनाया जाएगा तथा किसी भी प्रकार की गैर-कानूनी गतिविधि, हुड़दंग या कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाली घटना को किसी भी स्थिति में प्रोत्साहित नहीं किया जाएगा। दिल्ली पुलिस की विशेष अपील बैठक में सभी ताजिया कमेटियों, अखाड़ा संचालकों एवं आयोजकों से करी गई है-ताजियों का आकार एवं ऊँचाई मार्ग की परिस्थितियों के अनुरूप रखें।
यात्रा निर्धारित मार्ग एवं समय का पालन करते हुए निकाली जाए। बिजली के तारों, यातायात एवं आमजन की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाए। किसी भी प्रकार की अफवाह पर विश्वास न करें और न ही उसे प्रसारित करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। प्रशासन एवं पुलिस द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का पूर्ण रूप से पालन करें। बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने तथा मोहर्रम को भाईचारे, अनुशासन एवं शांति का संदेश देने वाला पर्व बनाने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर एसीपी टी.सी. रावत, एसीपी पवन कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए और कहा कि शांति, सद्भाव और कानून का सम्मान ही सफल एवं सुरक्षित पर्व की पहचान है।
सभा का संचालन हिंदू-मुस्लिम-सिख-ईसाई एकता अमन कमेटी के चेयरमैन डॉ. परवेज़ मियां ने किया। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष रियाजउद्दीन सैफी, संगठन सचिव एडवोकेट हरीश गोला, पीआरओ मुमताज़ सैफी, बिलाल अंसारी, इम्तियाज अहमद, गुलफाम सलाउद्दीन, एडवोकेट शकील सैफी, श्रीमती लज्जा कौर, श्रीमती पिंकी, जहांनारा, त्यागी जी, अनिल भाई, नासिर मलिक, रहीस भाई, जेवियर नाथन सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।