वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

IRS अधिकारी की बेटी के हत्या मामले में पुलिस ने संदिग्ध नौकर राहुल को हिरासत में लिया, CCTV फुटेज सामने आया

प्रकाशित: 23-04-2026 | लेखक: कृष्ण देव पाठक
IRS अधिकारी की बेटी के हत्या मामले में पुलिस ने संदिग्ध नौकर राहुल को हिरासत में लिया, CCTV फुटेज सामने आया
नई दिल्ली में युवती के साथ यौन उत्पीड़न और हत्या के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. दिल्ली पुलिस ने संदिग्ध नौकर राहुल को हिरासत में लिया है. आरोपी राहुल सुबह 6:28 बजे पीड़ित के घर से निकलते हुए सीसीटीवी में कैद हुआ है. वीडियों में गली के विजुअल्स मिले हैं. अपराध करने के बाद आरोपी पार्क की ओर फरार हो गया. मृतक युवती IRS ऑफिसर की बेटी थी. पुलिस ने मामले की जांच की है. यौन उत्पीड़न के बाद युवती की हत्या कर दी गई है. पीड़िता इंजीनियरिंग के बाद UPSC की तैयारी कर रही थी.
पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान राहुल मीणा के रूप में हुई है, जिसे द्वारका के एक होटल से पकड़ा गया. आज सुबह बच्ची के माता पिता ने देखा की वह घर में बेहोशी की हालत में खून से लथपथ पड़ी हुई है जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. जांच के दौरान शक घर में काम करने वाले नौकर राहुल मीणा पर गया. सीसीटीवी फुटेज में वह सुबह 6:30 बजे कॉलोनी में आते और 6:39 बजे घर में घुसते हुए दिखाई दिया. करीब 7:20 बजे वह घर से निकल गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने 15 टीमें बनाईं और दिल्ली के साथ-साथ राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में दबिश दी. आखिरकार आरोपी को द्वारका के एक ओयो होटल से गिरफ्तार कर लिया गया.
आरोपी के खिलाफ मजबूत सबूत मिले हैं
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ मजबूत सबूत मिले हैं और उससे पूछताछ जारी है. शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी को करीब एक साल पहले ऑफिस के एक सहयोगी की सिफारिश पर रखा गया था. उसको ऑनलाइन गेम खेलने की लत थी और लोगों से उधार लेकर पैसे वापस नहीं करता था. जांच में यह भी सामने आया है कि घटना के बाद आरोपी ने अपने कपड़े बदल लिए थे. पुलिस को शक है कि वह पहले से ही क्रिमिनल माइंडेड है. जानकारी के अनुसार, एक दिन पहले उसने राजस्थान के अलवर में भी एक वारदात को अंजाम दिया था, जहां उसके खिलाफ रेप का मामला दर्ज है.
घरेलू नौकर पर परिवार को शक
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, लड़की की हत्या मोबाइल चार्जर के तार से गला घोंटकर की गई. परिवार ने घर के एक पुराने नौकर पर शक जताया था. अब पुलिस ने नौकर को हिरासत में ले लिया है. इस मामले में उससे पूछाताछ की जा रही है. नौकर पर सबसे ज्यादा शक इसलिए गया क्योंकि दो माह पहले ही उसे नौकरी पर रखा गया था. पुलिस को आशंका है कि कहीं किसी बदले की आग में उसने हत्या को अंजाम दिया है. पुलिस ने जब आसपास के सीसीटीवी को खंगाला तो एक फुटेज में उसे फोन पर बात करते हुए देखा गया.
राजस्थान का निवासी है नौकर
कहा जा रहा है कि नौकर राजस्थान का निवासी है. नौकरी से निकाले जाने के बाद बुधवार की सुबह वह अचानक घर पहुंच गया था. पुलिस नौकर के वापस आने की वजह को खंगाल रही है. इसके साथ ही उसकी गतिविधियों की भी जांच में जुट चुकी है.
गले पर मोबाइल का चार्जर लिपटा हुआ था
पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह 6.30 पीड़िता के माता-पिता जिम में गए थे. पीड़िता घर पर अकेले थी. जब माता-पिता घर वापस लौटे तो उनकी बेटी फर्श पर गिरी पाई गई. उसके गले पर मोबाइल का चार्जर लिपटा हुआ था. इस बीच पूर्व नौकर राहुल घर में घुसने की बात कही जा रही है. नौकर पर आरोप है कि उसके लड़की का यौन उत्पीड़न करने का प्रयास किया. जब वह चिल्लाकर भागने का प्रयास करने लगी तो आरोपी ने मोबाइल के चार्जिंग केबल से पीड़िता का गला घोंटकर हत्या कर दी. परिवार का आरोप है कि घर से कुछ सामानों की चोरी भी हुई है.