वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में आज होगा मतदान, कई बड़े चेहरों की किस्मत दांव पर, क्या ममता बचा पाएंगी गढ़?

प्रकाशित: 23-04-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में आज होगा मतदान, कई बड़े चेहरों की किस्मत दांव पर, क्या ममता बचा पाएंगी गढ़?
पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में शुक्रवार को वोटिंग होनी है. पश्चिम बंगाल में पहले चरण के लिए 152 सीटों पर मतदान होगा, वहीं तमिलनाडु में सभी 234 सीटों पर एक ही चरण में वोट किए जाएंगे. बंगाल के पहले चरण में कई दिग्गजों की किस्मत तय होने वाली है. शुभेंदु अधिकारी से लेकर अधिरंजन चौधरी तक कई बड़े चेहरे हैं. चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर बंगाल में ट्रिब्यूनल की ओर से तैयार पूरक मतदाता सूची को जारी किया है. इस सूची में नए नाम जोड़े गए हैं और कुछ नाम हट गए हैं.
पश्चिम बंगाल में पहले चरण में करीब 3.6 करोड़ मतदाता 16 जिलों के करीब 44,000 मतदान केंद्रों पर वोटर मताधिकार का प्रयोग करने वाले हैं. इस बार चुनाव दो चरणों में होगा. वहीं 2021 में आठ और 2016 में छह चरणों में मतदान हुआ था.
बंगाल में ममता के गढ़ बचेगा या नहीं
पहले चरण में सत्तारूढ़ ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच कड़ी टक्कर है. करीब 80 सीटों पर सीधा मुकाबला देखने को मिलेगा. वहीं कुछ जगहों पर बहुकोणीय मुकाबला भी होगा. चुनाव आयोग ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं. इसके तहत 2,400 से ज्यादा केंद्रीय बलों की तैनाती की गई है. इनमें से कई मतदान केंद्रों को संवेदनशील घोषित कर दिया गया है.
क्या स्टालिन बचा पाएंगे अपनी सत्ता?
वहीं तमिलनाडु में सभी 234 विधानसभा सीटों पर एक चरण में मतदान होने वाला है. यहां पर 5.73 करोड़ से अधिक मतदाता, 4,000 से ज्यादा उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमाएंगे. यहां पर कड़ा मुकाबला द्रविड़ मुन्नेत्र कागजम यानी डीएमके और एआईएडीएमके के बीच होने वाला है.
राज्य मुख्यमंत्री एमके स्टालिन अपनी सत्ता को बचाने का प्रयास करेंगे. वहीं Edappadi K. Palaniswami की अगुवाई वाली AIADMK अपनी वापसी का प्रयास करेगी. चुनाव को शांतिपूर्ण बनाने को लेकर पूरे राज्य में सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है. सभी तरह की जरूरी व्यवस्थाओं को तय किया गया है.
रूपा गांगुली के पक्ष में रोड शो निकाला
बंगाल चुनाव के बीच केंद्र केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को सोनारपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के उम्मीदवार रूपा गांगुली के पक्ष में रोड शो निकाला. इस दौरान ममता बनर्जी को सत्ता हटाने की जनता से अपील की. इस दौरान अमित शाह प्रचार के दौरान जनता अभिवादन करते हुए दिखाई दिए. सड़क के दोनों ओर भारी भीड़ दिखाई दी.