बंगाल में सुबह 11 बजे तक 41.11 % मतदान, मुर्शिदाबाद में धरने पर बैठे हुमायूं कबीर
प्रकाशित: 23-04-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
पश्चिम बंगाल में 23 अप्रैल को यानी कि आज पहले चरण का मतदान है. राज्य की 152 सीटों पर वोटिंग हो रही है, जो शाम 6 बजे तक चलेगी. सभी पोलिंग बूथों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. बंगाल में मुख्य मुकाबला ममता बनर्जी की टीएमसी और बीजेपी के बीच है. वहीं कांग्रेस भी पूरे दमखम से चुनावी मैदान में है. 16 जिलों के 152 निर्वाचन क्षेत्रों में लगभग 44,000 मतदान केंद्रों पर करीब 3.6 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं. मतदाताओं में एक करोड़ 75 लाख 77 हजार 210 महिलाएं हैं. राज्य के सभी बूथ संवेदनशील माने गए हैं. जिनमें से करीब 8,500 बूथ अति संवेदनशील हैं. वहीं 1,500 बूथों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है.
बंगाल की हाई प्रोफइल सीटें
खड़गपुर सदर से दिलीप घोष,आसनसोल दक्षिण से अग्निमित्रा पॉल और बहरामपुर से अधीर रंजन चौधरी जैसे दिग्गज नेताओं की किस्मत का फैसला पहले चरण में ही होगा. वहीं नंदीग्राम और भवानीपुर सीट से सुवेंदु अधिकारी और ममता बनर्जी की साख जुड़ी हुई है.
पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र के महापर्व के कुछ रंग देखिए. युवा से लेकर बुजुर्ग और महिलाओं तक सभी वोटर्स मतदान के लिए पोलिंग बूथों पर पहुंचे हैं. तृणमूल कांग्रेस पर कूचबिहार में तूफानगंज-2 ब्लॉक के बरकोडाली-2 ग्राम पंचायत के बूथ 237 और 238 से थोड़ी ही दूरी पर रोड जाम करने का आरोप लगा है. शिकायत मिलने के बाद सेंट्रल फोर्स ने रेड की. सिताई विधानसभा क्षेत्र के बाहर बूथों के बाहर भीड़ देखी गई.सेंट्रल फोर्स ने उन्हें जबरदस्ती हटाया. BJP उम्मीदवार निशीथ प्रमाणिक ने कहा कि चुनाव आयोग को इस मामले को देखना चाहिए. हुमायूं कबीर ने कहा कि नओदा पुलिस ने मेरे समर्थक के खिलाफ कार्रवाई की, उन्हें घर में घुसकर मारा, उनपर जो लाठीचार्ज किया यह नहीं होना चाहिए. चुनाव आयोग को इनके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए. इन्हें थाने से हटाना चाहिए और नए अफसर को तैनात करना चाहिए. हम तब तक धरने पर बैठे रहेंगे.. आम जनता को चुनाव में भाग लेने का हक है, लेकिन वे नहीं भाग ले पा रहे. उन्हें डराया, धमकाया जा रहा है. TMC वाले जो गुंडागर्दी कर रहे हैं उनके खिलाफ चुनाव आयोग को कार्रवाई करनी चाहिए, तभी हम धरने से उठेंगे.