बुलंदियों पर मोदी का आत्मविश्वास
प्रकाशित: 11-06-2026 | लेखक: संपादकीय टीम
मोदी सरकार के कार्यकाल के बारह सालों की चर्चा इन दिनों हर किसी की जुबान पर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आजाद भारत में सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री पद पर बने रहने के पंडित जवाहरलाल नेहरू के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। मोदी देश के सबसे लंबे कार्यकाल तक निर्वाचित प्रधानमंत्री रहने वाले लोकप्रिय नेता बन गए हैं। 9 जून 2024 को ही उन्होंने एनडीए के तीसरे कार्यकाल में प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी और उनके सत्ता में रहने के 12 साल 9 जून को पूरे हो गए हैं। मोदी ने 26 मई 2014 को पहली बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी और 9 जून 2026 तक उनके कार्यकाल के 4398 दिन पूरे हो गए हैं। अब मोदी देश के सबसे लंबे कार्यकाल वाले प्रधानमंत्री बन गए हैं। गुजरात के मुख्यमंत्री और फिर प्रधानमंत्री रहने के दोनों कार्यकालों को मिला दें तो वह 8931 दिनों से अधिक समय तक सत्ता में रहने वाले भारत के पहले नेता बन गए थे। इस ऐतिहासिक अवसर पर मोदी ने कहा, हमारी सरकार के बीते 12 वर्ष विश्वास, विकास और जन कल्याण को समर्पित रहे हैं। 140 करोड़ देशवासियों के आशीर्वाद और राष्ट्र प्रथम की भावना से हमने युवाओं, महिलाओं और अपने किसान भाई-बहनों को सशक्त बनाने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी है। यह हमारे अथक प्रयासों का ही परिणाम है कि इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर डिजिटल ाढांति तक आज देश को दुनियाभर में एक नई पहचान मिली है। विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए हम सेवा, सुशासन और समृद्धि के इसी पथ पर निरंतर आगे बढ़ते रहेंगे। लोकसभा चुनाव में अपेक्षित सीटें हासिल न करने के बावजूद भारत के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता आज भी सातवें आसमान पर है। मोदी पहले की ही तरह मजबूत स्थिति में और पूरे आत्मविश्वास से लबरेज नजर आ रहे हैं। मोदी देश के पहले प्रधानमंत्री है जो जनता से सीधा और जीवंत संवाद रखकर उनका दिल जीतते है। उनका हौसला जबरदस्त है। जो ठानते है वह करके दिखाते है। जनता को महंगाई सहित कई मोर्चों पर अनेक दिक्कतों के बाद भी मोदी पर पूरा विश्वास है।
-बाल मुकुन्द ओझा,
जयपुर, राजस्थान।
-बाल मुकुन्द ओझा,
जयपुर, राजस्थान।