वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

आ चुका है आलिया की फिल्म ‘अल्फा' का टीजर

प्रकाशित: 11-06-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
आ चुका है आलिया की फिल्म ‘अल्फा' का टीजर
वीर अर्जुन समाचार ब्यूरो
नई दिल्ली। आलिया भट्ट और शरवरी की मच अवेटेड फिल्म ‘अल्फा' टीजर आ चुका है। स्पाई यूनिवर्स की इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। यशराज फिल्म्स ने 10 जून को इस फिल्म का पहला टीजर रिलीज किया, जिसे देखकर इंटरनेट यूजर्स काफी प्रभावित हुए हैं। एक्शन से भरपूर इस टीजर में आलिया भट्ट के किरदार की शुरुआत की झलक देखने को मिलती है। इसमें हाई-ऑक्टेन एक्शन, अंडरकवर ऑपरेशन और एक पोट ट्रेनिंग प्रोग्राम की झलकियां दिखाई गई हैं। जैसे ही ‘अल्फा' का टीजर लॉन्च हुआ, सेलेब्स और फैंस की प्रतिािढयाओं की बाढ़ आ गई। कुछ समय पहले, अमिताभ बच्चन ने अल्फा का टीजर शेयर किया और आलिया व पूरी टीम पर प्यार लुटाया। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर अपने साथियों की तारीफ करते हैं और उनके काम को अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर शेयर करते हैं। अमिताभ बच्चन ने एक्स पर ‘अल्फा' का टीजर शेयर किया और अपनी ‘प्यारी' आलिया को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, मेरी प्यारी आलिया को प्यार और शुभकामनाएं। वहीं, अहान पांडे भी टीजर देखकर खुद को रोक नहीं पाए। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर इसे ‘अविश्वसनीय' बताया। उन्होंने लिखा, बूम अनरियल। अहान इन दिनों यूके में अली अब्बास जफर के साथ अपनी अगली फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। शाहरुख खान ने ‘अल्फा' का टीजर शेयर करते हुए बॉबी देओल और आलिया भट्ट की तारीफ करते हुए लिखा, बहुत अच्छा किया आलिया, सालों में दिल तोड़ने से अब हड्डियां तोड़ने तक, तुम्हारी स्किल्स लगातार बढ़ती जा रही हैं। उम्मीद है ‘अल्फा' दिल जीते और कुछ विलेन सीक्वल के लिए बचे रहे। जाओ, उन्हें पकड़ो सिग्मा गर्ल! लॉर्ड जब तुम बुरे होते हो तो बहुत अच्छे लगते हो!!! बड़ा हग। और शिव और उनकी टीम को शुभकामनाएं बता दें, ‘अल्फा' के टीजर में देखने को मिलता है कि आलिया को बॉबी देओल ने पाला है। मेकर्स जल्द ही दूसरी लीडिंग लेडी शरवरी के किरदार का खुलासा करेंगे, क्योंकि हर किरदार को मार्केटिंग कैंपेन के जरिए दर्शकों के सामने लाया जा रहा है। यह फिल्म दो लड़कियों के अल्फा एटीट्यूड को दिखाती है,जिसमें पहली बार फीमेल लीड में एक्शन फिल्म देखने को मिलेगी। शिव रावल के निर्देशन में बनी ‘अल्फा' 3 जुलाई 2026 को दुनियाभर में रिलीज होगी। इसमें बॉबी देओल और अनिल कपूर भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।