वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

जबलपुर क्रूज हादसा: 28 लोगों को सुरक्षित निकाला, सीएम बोले-मामले की होगी पूरी जांच

प्रकाशित: 01-05-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
जबलपुर क्रूज हादसा: 28 लोगों को सुरक्षित निकाला, सीएम बोले-मामले की होगी पूरी जांच
जबलपुर के बरगी डैम में गुरुवार की शाम को करीब 5 बजे पर्यटन विभाग का एक क्रूज आंधी के चलते नर्मदा नदी में डूब गया था. जिसमें 40 से ज्यादा पर्यटक सवार थे. घटना के बाद से तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया. जिसमें 28 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है. जबकि अब तक 9 शव मिल चुके हैं. जबकि कुछ लोग अभी भी लापता है. ऐसे में यहां लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है. सेना ने भी मोर्चा संभाला हुआ है. पीएम मोदी ने भी इस घटना पर दुख जताया है. वहीं घटना के बाद सीएम मोहन यादव ने मामले में पूरी जांच के निर्देश दिए हैं. सीएम मोहन यादव ने बरगी डैम हादसे पर कहा कि क्रूज में लाइव जैकेट सबको पहनना ही चाहिए कुछ लोगों ने जैकेट को अधूरा बांधा था. टूरिज्म विभाग इस मामले में जांच करेगा ताकि भविष्य में ऐसी घटना ना हो पाए. हम परिवारों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करते हैं, जिस तेजी से बचाव कार्य में लगे हैं. उन बहादुर लोगों को बधाई देता हूं. जिन्होंने क्रूज को काटकर 5 घंटे में कई लोगों को बाहर निकाला है. जिन्होंने जोखिम उठाकर लोगों को बचाने का काम किया है, उन्हें 15 अगस्त पर सम्मानित करने का काम करेंगे. हमने एक दल बिठाया है जो पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन की मॉनिटरिंग कर रहा है.