TMC के अंदर की मानसिकता...', ममता बनर्जी ने कर डाली बड़ी गलती, बीजेपी ने चुनाव नतीजों से पहले लपका मुद्दा
प्रकाशित: 01-05-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले भाजपा को ममता बनर्जी के खिलाफ एक और तगड़ा मुद्दा मिल गया है। भारतीय जनता पार्टी ने ममता बनर्जी पर एक बड़ी गलती का आरोप लगाया है। भाजपा का कहना है कि ममता बनर्जी ने दावा किया था कि तृणमूल कांग्रेस 300 सीटों का आंकड़ा पार कर लेगी, जबकि पूरे पश्चिम बंगाल में कुल 294 सीटें ही हैं।
बीजेपी नेता अमित मालवीय ने अपने एक्स हैंडल पर ममता बनर्जी का वीडियो पोस्ट किया है। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'ममता बनर्जी ने दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस 300 सीटों का आंकड़ा पार कर जाएगी। पश्चिम बंगाल में कुल 294 सीटें ही हैं। पीछे मुड़कर देखने पर वह बयान तृणमूल के भीतर की मानसिकता के बारे में किसी भी अन्य चीज से कहीं ज्यादा बताता है।'
इस बार पुरानी स्क्रिप्ट नहीं चली- अमित मालवीय
उन्होंने आगे लिखा, 'पिछले एक दशक से ज्यादा समय से राज्य में चुनाव बूथ कैप्चरिंग, डराने-धमकाने और राजनीतिक हिंसा के आरोपों से घिरे रहे हैं। यह पैटर्न जाना-पहचाना था। सुबह होते-होते टीएमसी के स्थानीय बड़े नेता पोलिंग स्टेशनों पर हावी हो जाते थे और मतदान प्रक्रिया को प्रभावित करते थे। लेकिन इस बार वह स्क्रिप्ट नहीं चली।'
'कल शाम जो देखा वह आत्मविश्वास नहीं, घबराहट'
मालवीय ने लिखा, 'केंद्रीय बलों की मजबूत तैनाती और पुलिस को अपने बुनियादी कर्तव्यों को निभाते देखकर जोर-जबरदस्ती की गुंजाइश सिमटती नजर आई। नियंत्रण के उसी स्तर को बनाए रखने में असफलता ने सत्ताधारी तंत्र को बुरी तरह बेचैन कर दिया है। कल शाम जो कुछ हमने देखा वह आत्मविश्वास नहीं, बल्कि घबराहट थी।'
ममता बनर्जी स्ट्रॉन्ग रूम में डटी रहीं
बता दें कि एग्जिट पोल के नतीजे सामने आने के बाद हर पार्टी की धड़कनें बढ़ी हुई हैं। इस बीच 'स्ट्रॉन्ग रूम' सियासी जंग नया अखाड़ा बनता नजर आ रहा है। स्ट्रॉन्ग रूम में छेड़छाड़ के आरोप में बंगाल में आधी रात बवाल मच गया। सीएम ममता बनर्जी खुद भवानीपुर के EVM स्ट्रॉन्ग रूम पहुंच गईं, जहां वे करीब 4 घंटे डटी रहीं। उन्होंने आरोप लगाया कि टीएमसी को चुनाव आयोग के पक्षपातपूर्ण रवैये का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि हमारे एजेंट को गिरफ्तार कर लिया गया है। बहुत अधिक एकतरफापन हुआ है। इसके बावजूद अगर कोई EVM मशीन चुराने की कोशिश करता है, अगर कोई मतगणना में धांधली करने की कोशिश करता है, तो हम जान की बाजी लगाकर लड़ेंगे। इस दौरान सीएम ममता बनर्जी अपनी जीत को लेकर आश्वास्त भी दिखीं।