वैभव सूर्यवंशी बनाम स्टार्क केएल और राहुल बनाम जोफ्रा आर्चर, RR बनाम DC मैच से पहले मौसम और हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
प्रकाशित: 01-05-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
आईपीएल 2026 के 43वें मुकाबले में शुक्रवार की शाम राजस्थान रॉयल्स (RR) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) आमने-सामने होंगी. मुकाबला आरआर के घरेलू मैदान सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है. मैच में आरआर अपनी जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी, जबकि डीसी की कोशिश जीत की राह पर लौटने की होगी.
राजस्थान रॉयल्स का सीजन में शानदार प्रदर्शन
राजस्थान रॉयल्स का सीजन में शानदार प्रदर्शन रहा है. 9 मैचों में 6 जीत के साथ 12 अंक लेकर चौथे स्थान पर काबिज आरआर ने अपने पिछले मुकाबले में मजबूत पंजाब किंग्स को हराया था. डीसी के खिलाफ जीत हासिल करते ही आरआर अंकतालिका में पहले स्थान पर चली जाएगी. रियान पराग की कप्तानी वाली आरआर निश्चित रूप से शीर्ष स्थान हासिल करने की कोशिश करेगी.
वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल की शानदार शुरूआत
आरआर के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल पूरे सीजन में चर्चा का विषय रहे हैं. पिछले मैच में किए अपने प्रदर्शन से डोनोवन फरेरा और शुभम दुबे ने मध्यक्रम को भी मजबूत और आक्रामक बना दिया है. टीम को डीसी के खिलाफ कप्तान रियान पराग, विकेटकीपर ध्रुव जुरेल, तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, रवींद्र जडेजा और रवि बिश्नोई ने मैच विजयी प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी.
डीसी के लिए आरआर के खिलाफ जीत बेहद अहम
बात डीसी की करें तो टीम को पिछले तीन मैचों में लगातार हार का सामना करना पड़ा है. डीसी 8 मैचों में 3 जीत से 6 अंक लेकर सातवें स्थान पर है. डीसी के लिए आरआर के खिलाफ खेला जाने वाला यह मैच प्लेऑफ की दृष्टि से बेहद अहम है. इस मैच में हार टीम की संभावना को कम कर देगी. मिचेल स्टार्क इस मैच में डीसी के लिए खेल सकते हैं. उनकी मौजूदगी टीम की गेंदबाजी को मजबूत करेगी. ओपनिंग में राहुल के साथ पृथ्वी शॉ को मौका मिलता है या नहीं, यह देखना अहम होगा. कप्तान अक्षर पटेल को एक ऑलराउंडर के तौर पर योगदान देना होगा. केएल राहुल, स्टब्स, मिलर और कुलदीप टीम के लिए अहम साबित हो सकते हैं.
राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स हेड-टू-हेड
दोनों टीमें अब तक 30 बार आमने-सामने हुई हैं और 15-15 बार जीत हासिल की है.
जयपुर के मौसम और पिच का हाल
जयपुर में बारिश की संभावना सिर्फ 1 प्रतिशत है. तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. सवाई मानसिंह की पिच बल्लेबाजों और गेंदबाजों के लिए संतुलित मानी जाती है, लेकिन सनराइजर्स हैदराबाद ने इस सीजन में इस जगह पर पहले गेम में 229 रन आसानी से चेज कर लिए थे. ऐसे में मुकाबला हाई स्कोरिंग होने की उम्मीद है.