आप 80 साल की हैं केस लंबा चलेगा, आपस में सुलझा लीजिए; बहू के खिलाफ कोर्ट पहुंचीं संजय कपूर की मां को 'सुप्रीम' सलाह
प्रकाशित: 27-04-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
नई दिल्ली:
करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर की संपत्तियों की सुरक्षा को लेकर फिर एक बार मामला कानून की चौखट तक पहुंच गया है. सुप्रीम कोर्ट में आज संजय कपूर की मां रानी कपूर ने सोना कॉमस्टार और संजय कपूर की संपत्तियों की सुरक्षा को लेकर एक याचिका दायर की थी जिसपर शीर्ष अदालत ने प्रिया सचदेव कपूर को नोटिस जारी किया है. अदालत ने कहा है कि जब तक विरासत से जुड़ा कानूनी विवाद चलता रहेगा, तब तक संपत्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए. इसके साथ ही, सुप्रीम कोर्ट ने इस विरासत विवाद में शामिल अन्य पक्षों के साथ साथ करिश्मा कपूर के बच्चों को भी नोटिस जारी किया है.यह मामला फिलहाल सुप्रीम कोर्ट के समक्ष विचाराधीन है और आगे की सुनवाई में इस पर निर्णय लिया जाएगा.
'मामला लंबा चलेगा,आपकी उम्र 80 साल है...'
सुप्रीम कोर्ट ने रानी कपूर की याचिका पर नोटिस जारी किया लेकिन मध्यस्थता पर भी जोर दिया है. अदालत ने रानी कपूर से कहा कि यह मामला लंबा चल सकता है और उनकी उम्र पहले ही 80 साल है. इसलिए उन्हें आपसी समझौते की दिशा में प्रयास करना चाहिए. यह विवाद रानी कपूर और प्रिया सचदेव कपूर के बीच चल रहा है.कोर्ट ने रानी कपूर की याचिका पर नोटिस जारी किया, लेकिन साथ ही दोनों पक्षों को सलाह दी कि वे मध्यस्थता के जरिए समाधान निकालने की कोशिश करें.
'आपसी सहमति से विवाद सुलझा लीजिए....'
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि मुकदमा लंबा खिंच सकता है, इसलिए बेहतर होगा कि पक्षकार आपसी सहमति से विवाद सुलझाएं. हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वो मेरिट पर मामले की सुनवाई करेगा. मामले की अगली सुनवाई अगले सप्ताह होगी.