वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

केजरीवाल को बड़ा झटका, राघव चड्ढा समेत AAP के सभी बागी सांसदों को राज्यसभा से मिली मान्यता

प्रकाशित: 27-04-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
केजरीवाल को बड़ा झटका, राघव चड्ढा समेत AAP के सभी बागी सांसदों को राज्यसभा से मिली मान्यता
अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है. राज्यसभा ने राघव चड्ढा समेत AAP के सभी बागी सांसदों को मान्यता दे दी है और उन्हें भारतीय जनता पार्टी का सांसद मान लिया गया है. इसको लेकर राज्यसभा सचिवालय ने नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है. बता दें कि राज्यसभा सचिवालय ने सोमवार को आम आदमी पार्टी छोड़ बीजेपी में शामिल हुए सभी सात सांसदों को लेकर अधिसूचना भी जारी कर दी. जिसमें सभी बागी सांसदों को बीजेपी का सदस्य मान लिया है. इसके बाद राज्यसभा में बीजेपी और मजबूत हो गई. अब राज्यसभा में बीजेपी के सदस्यों की संख्या बढ़कर 113 हो गई है.
AAP ने लिखी थी उपराष्ट्रपति को चिट्ठी
बता दें कि आम आदमी पार्टी के सात बागी सांसद शुक्रवार (24 अप्रैल) को बीजेपी में शामिल हो गए. इनमें राघव चड्ढा का नाम भी शामिला है. आप के राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने के बाद आप की सदन में ताकत कम हो गई. इसके बाद आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने रविवार यानी 26 अप्रैल को राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन को एक चिट्ठी लिखी थी.
जिसमें उन्होंने पार्टी 'आप' छोड़ने वाले सातों सांसदों को अयोग्य घोषित करने की मांग की थी. पार्टी सांसद संजय सिंह ने अपनी चिट्ठी में लिखा, "ये सांसद आम आदमी पार्टी की टिकट पर उच्च सदन के लिए निर्वाचित हुए थे, लेकिन बाद में उन्होंने पार्टी छोड़ने और भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होने का फैसला किया." संजय सिंह ने चिट्ठी में लिखा, "आप के सातों सांसदों की ओर से उठाया गया ये कदम दल-बदल के समान है. जरूरत पड़ने पर आम आदमी पार्टी इस मामले में कानूनी कदम उठाएगी."
मैं राजनीति में अपना करियर बनाने नहीं आया- राघव चड्ढा
आम आदमी पार्टी छोड़ने के बाद सोमवार को राघव चड्ढा का बयान भी सामने आया. जिसमें उन्होंने कहा, "कुछ लोग मेरे इस फैसले के पीछे का कारण पूछ रहे हैं. मैं राजनीति में अपना करियर बनाने नहीं, बल्कि अपना करियर छोड़कर आया था. आम आदमी पार्टी अब उन लोगों के हाथों में पड़ गई है जो सिर्फ अपने निजी फायदे के लिए काम कर रहे हैं. हम सातों सांसदों ने इस राजनीतिक दल को छोड़ने का फैसला किया है. मैं और भी अधिक मेहनत से आपकी सभी समस्याओं को उठाऊंगा और उनके समाधान के लिए काम भी करूंगा."
आप के इन सांसदों ने थामा बीजेपी का दामन
बता दें कि शुक्रवार (24 अप्रैल, 2026) को आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की. जिसमें उन्होंने आम आदमी पार्टी से अलग की घोषणा की. इसके साथ ही उन्होंने दावा किया था कि उनके साथ हरभजन सिंह, स्वाति मालीवाल, विक्रम साहनी और राजिंदर गुप्ता भी 'आप' छोड़ रहे हैं.हैं.