वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

बंगाल की दशा और दिशा बदलने वाली है', बैरकपुर की रैली में बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रकाशित: 27-04-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
बंगाल की दशा और दिशा बदलने वाली है', बैरकपुर की रैली में बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए बुधवार यानी 29 अप्रैल को मतदान होगा. जिसके लिए आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है. ऐसे में पीएम मोदी ने भी बीजेपी उम्मीदवारों के समर्थन में बंगाल के बैरकपुर में एक चुनावी रैली को संबोधित किया. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि 1957 में इसी बैरकपुर की धरती ने आजादी की पहली लड़ाई को ताकत दी थी. पीएम मोदी ने कहा कि यही धरती आज बंगाल में परिवर्तन की राह को और प्रशस्त्र कर रही है.
बीजेपी के शपथ ग्रहण समारोह में मुझे आना ही है- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि आप सभी इतनी दूर-दूर से और सुबह सुबह हमें आशीर्वाद देने आए हैं मैं आपका बहुत-बहुत आभारी हूं. पीएम मोदी ने कहा कि इस चुनाव में वैसे ये मेरी आखिरी सभा है और बंगाल में मैं जहां जहां गया हूं बंगाल के लोगों का जो मैंने मिजाज देखा है मैं इस विश्वास के साथ वापस जा रहा हूं कि चार मई के नतीजों के बाद बीजेपी के शपथ ग्रहण समारोह में मुझे आना ही है. इसलिए मेरा उत्साह और बढ़ जाता है.
'आपके बीच रहने में मुझे सुकून मिलता है'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि तीन चार दशक से मैं देश के कोने-कोने में जाता रहा हूं. राजनीति में आने के बाद, बीजेपी में आने के बाद मैं बीजेपी के कार्यकर्ता के रूप में पार्टी जो भी काम कहती है मैं करता हूं, चुनाव की जिम्मेदारियां संभालना भी इसी का एक हिस्सा रहा है. मैं ना दिन देखता हूं और ना रात, ना मौसम देखता हूं चल पड़ता हूं. पीएम मोदी ने कहा कि जब से घर छोड़ा है मुझे आप सबके बीच रहने में सुख मिलता है और आप ही मेरा परिवार हैं.