पीएम मोदी की रैली से पहले जगद्दल में भड़की हिंसा, BJP विधायक के घर पर हुई बमबारी; 3 लोग घायल
प्रकाशित: 27-04-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण से पहले माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया है. उत्तर 24 परगना के बैरकपुर औद्योगिक क्षेत्र में जगद्दल पुलिस स्टेशन के सामने रविवार (26 अप्रैल) रात भारतीय जनता पार्टी (BJP) और तृणमूल कांग्रेस (TMC) के समर्थकों के बीच हिंसक झड़प हो गई. बता दें कि यह घटना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोमवार (27 अप्रैल) को होने वाली मेगा रैली से ठीक पहले हुई. बताया जा रहा है कि जगद्दल इलाके में झंडे और पोस्टर फाड़ने को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते पत्थरबाजी और हिंसा में बदल गया. हिंसा के दौरान बीजेपी विधायक पवन सिंह के घर पर बमबारी भी हुई, जिससे तीन लोग घायल हो गए.
पुलिस स्टेशन के बाहर हुई झड़प
जगद्दल थाने के सामने दोनों पक्षों के समर्थक आमने-सामने आ गए. बहस के बाद स्थिति बिगड़ गई और पत्थरबाजी, हाथापाई और बम फेंकने की घटनाएं सामने आईं. पुलिस को हालात काबू में करने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी. यहां पर आज प्रधानमंत्री की रैली होने वाली है, इसलिए सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है. हालात को और बिगड़ने से रोकने के लिए जगद्दल और भाटपारा इलाकों में ज्यादा संख्या में अर्धसैनिक बल तैनात किए गए हैं. पुलिस ने बमबारी और झड़पों के संबंध में केस दर्ज कर लिया है, हालांकि माहौल अभी भी काफी तनावपूर्ण बना हुआ है, क्योंकि दोनों पक्ष एक-दूसरे पर राजनीतिक बदले की भावना से काम करने का आरोप लगा रहे हैं.
विधायक के घर पर हमला
मिली जानकारी के मुताबिक, भाटपारा सीट से चुनाव लड़ रहे भाजपा नेता पवन कुमार सिंह के घर पर भी देसी बम फेंके गए. इस हमले में कम से कम तीन लोग घायल हुए और आसपास के इलाके में दहशत फैल गई. घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
पवन सिंह ने आरोप लगाया कि पहले उनकी सभा में बाधा डाली गई और बाद में उनके समर्थकों पर हमला किया गया. उनका कहना है कि पत्थर और बम फेंकने के बाद गोलीबारी भी हुई, जिसमें सीआईएसएफ के एक जवान के पैर में गोली लगी. वहीं, टीएमसी उम्मीदवार अमित गुप्ता ने भाजपा पर हमला करने का आरोप लगाया. उनका कहना है कि उनके कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की गई और पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ हुई. प्रधानमंत्री की रैली को देखते हुए इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. अतिरिक्त पुलिस और अर्धसैनिक बल तैनात किए गए हैं ताकि स्थिति नियंत्रण में रहे. आपको बता दें कि पहले चरण में 23 अप्रैल को 92.35% मतदान हुआ था. अब दूसरे चरण का मतदान 29 अप्रैल को होगा और मतगणना 4 मई को की जाएगी.