अंबानी हाउस पहुंचीं रिहाना, ग्लोबल स्टार ने हाथ में थाल लेकर की भगवान की पूजा, सोशल मीडिया पर वीडियो आया सामने
प्रकाशित: 27-04-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
पॉप सिंगर रिहाना (Rihana) बीते दिन भारत की आई थीं. उन्होंने मुंबई में अपने मेकअप ब्रांड 'फेंटी ब्यूटी' (Fenty Beauty) को लॉन्च और उसका प्रमोशन किया. इस इवेंट में उनके साथ बॉलीवुड के कई सेलेब्स और अंबानी फैमिली भी नजर आई थी. अब सोशल मीडिया पर रिहाना के कई वीडियो सामने आ रहे हैं, जिसमें वह अपने फैंस और पैपराजी संग फोटो खिंचवाती नजर आ रही हैं. हालांकि, इस सबके बीच एक ऐसा वीडियो भी सामने आया है, जिसकी किसी को उम्मीद भी नहीं थी. दरअसल रिहाना अंबानी फैमिली के घर पर लंच के लिए भी गई थीं. यहां पर उन्होंने अंबानी फैमिली के हाउस में मौजूद मंदिर में पूजा की. इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
अंबानी फैमिली ने रिहाना का किया स्वागत
मिली जानकारी के अनुसार, ग्लोबल आइकन रिहाना और उनके मेहमान अंबानी परिवार के घर लंच के लिए पहुंचे थे. इस दौरान ईशा, श्लोका, राधिका और अनंत अंबानी ने रिहाना का स्वागत किया. यहां पर रिहाना ने अंबानी फैमिली के साथ भारतीय नृत्य, संस्कृति और कला का आनंद लिया. इस वीडियो के सामने आने के बाद कई लोगों ने खुशी जताई है क्योंकि ग्लोबल लेवल की फेमस सिंगर को भारत में इतना सम्मान दिया जा रहा है. साथ ही वो भारतीय संस्कृति को करीब से देख पा रही हैं. कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इसके लिए अंबानी फैमिली का शुक्रिया कि उन्होंने रिहाना को भारतीय संस्कृति से रूबरू कराया था.
रिहाना को पूजा करते देख नेटिजन्स ने जताई खुशी
सोशल मीडिया यूजर्स ने इस वीडियो को देखने के बाद तरह-तरह के रिएक्शन दिए. एक शख्स ने लिखा, 'यह बहुत अच्छी बात है कि अंबानी फैमिली ने एक विदेशी गेस्ट का स्वागत किया.' वहीं. दूसरे ने कहा, 'अंबानी परिवार भारतीय संस्कृति को अभूतपूर्व तरीके से बढ़ावा दे रहा है. हर दूसरे महीने कोई न कोई वैश्विक हस्ती भारत आती है और भारतीय रीति-रिवाजों और परंपराओं का पालन करती है.' इसके साथ ही एक और अन्य ने लिखा, 'रिहाना से गरबा डांस करवाना चाहिए था और उनसे 'ऐ हेलो' गाना गवाना चाहिए था.'
23 अप्रैल को आई थीं रिहाना मुंबई
बता दें कि रिहाना मुंबई में 23 अप्रैल को आई थीं. यहां पर उन्होंने 24 अप्रैल को 'फेंटी ब्यूटी की हवेली' इवेंट में शिरकत की और 25 अप्रैल को वापस रवाना हुई थी. अपने देश जाने से पहले उन्होंने मुकेश अंबानी के एंटीलिया नाम के घर में इस सांस्कृतिक उत्सव का हिस्सा बनीं थी. ऐसे में रिहाना का यह दौरा न केवल उनके बिजनेस के लिए सफल रहा, बल्कि उन्होंने जिस तरह से भारतीय संस्कारों को अपनाया, उसने करोड़ों भारतीयों का दिल जीत लिया है.
गौरतलब है कि रिहाना की भारत में ये दूसरी यात्रा थी. इसस पहले वो दो साल पहले 2024 में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में शामिल हुई थीं. इस दौरान भी अंबानी परिवार ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया था. रिहाना ने अपनी शानदार परफॉर्मेंस जामनगर में धूम मचा दी थी. यहां पर उन्होंने अपने मशहूर गाने 'Rude Boy', 'Pour It Up', 'Diamonds' और 'Wild Things' गाने पर परफॉर्म किया था. इतना ही रिहाना उस दौरान जान्हवी कपूर के साथ 'जिंगाट' गाने पर नाची थीं और शाहरुख खान के साथ 'छैया छैया' पर थिरकते हुए भी नजर आई थीं.