वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

खोड़ा हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुलिस मु"भेड़ में ढेर

प्रकाशित: 01-06-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
वीर अर्जुन संवाददाता
गाजियाबाद। गाजियाबाद में 11वीं कक्षा के 17 वर्षीय छात्र की हत्या के मुख्य आरोपी की रविवार तड़के पुलिस मु"भेड़ में घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई।
खोड़ा क्षेत्र का निवासी असद, सूर्या चौहान की चाकू से हमला कर हत्या करने के मामले में वांछित था। चौहान ने इलाज के दौरान शुक्रवार को दम तोड़ दिया था। शहर के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) धवल जायसवाल ने पत्रकारों को बताया कि 11वीं कक्षा के छात्र सूर्या चौहान की हत्या के मुख्य आरोपी असद की रविवार तड़के पुलिस मु"भेड़ में घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। उस पर 50,000 रुपये का इनाम घोषित था।जायसवाल ने बताया कि असद खोड़ा क्षेत्र में पुलिस के साथ मु"भेड़ में घायल हो गया जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।खोड़ा की नवनीत विहार कॉलोनी के निवासी चौहान पर 28 मई को एक विवाद के दौरान चाकू से हमला किया गया था। उसे पहले स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया और बाद में नोएडा के एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। पीड़ित के परिवार की शिकायत के आधार पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। घटना के तुरंत बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था जबकि मुख्य आरोपी के रूप में नामजद असद फरार था। पुलिस ने कहा था कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आरोपी और चौहान दोस्त थे तथा मोटरसाइकिल चलाने को लेकर विवाद बढ़कर बहस में बदल गया जिसके बाद चौहान पर चाकू से हमला किया गया।हालांकि, चौहान के परिवार ने आरोप लगाया है कि उसे फोन कॉल कर एक स्थान पर मिलने के लिए बहाने बुलाया गया था जहां कई हमलावरों ने उस पर चाकुओं से हमला किया। चौहान की मौत के बाद उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को कहा था कि हत्यारों को बख्शा नहीं जाएगा और उन्हें कानून के तहत कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी।
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने घटना को अत्यंत दुखद और चिंताजनक बताया था और इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्वाई की मांग की थी।