डीडीहाट में होगा बालप्रहरी बालसाहित्य का कुंभ
प्रकाशित: 01-06-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
वीर अर्जुन संवाददाता
अलमोड़ा । बच्चों की पत्रिका बालप्रहरी तथा बालसाहित्य संस्थान का 20 वां वार्षिक समारोह डीडीहाट में होगा। बालप्रहरी तथा बालसाहित्य संस्थान द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार 12,13 तथा 14 जून,2026 को डीडीहाट में बालसाहित्य संस्थान अल्मोड़ा तथा जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डीडीहाट के संयुक्त तत्वावधान में ‘बालसाहित्य और बच्चे' विषय पर राष्ट्रीय स्तर की संगोष्ठी होगी।
विगत दिनों डायट डीडीहाट में प्राचार्य श्री भाष्करानंद पांडेय की अध्यक्षता में संपन्न तैयारी बैठक के अनुसार तीन दिवसीय राष्ट्रीय बालसाहित्य संगोष्ठी की रूपरेखा तय की गई। संगोष्ठी में आयोजित बाल कवि सम्मेलन की अध्यक्षता,संचालन तथा अतिथि बच्चे ही होंगे। डीडीहाट के बच्चे देश के साहित्यकारों की कविताएं तथा कहानियां सुनकर उन पर अपनी टिप्पणी करेंगे। इस बार संगोष्ठी का मुख्य विषय ‘बालसाहित्य और बच्चे' रखा गया है। इसके साथ ही उत्तराखंड का बालसाहित्य, बालसाहित्य में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, बालसाहित्य और सोशल मीडिया आदि विषयों पर आयोजित सत्रों में बालसाहित्यकार अपने विचार रखेंगे। आमंत्रित सभी साहित्यकारों को अपनी अभिव्यक्ति का अवसर मिले इसलिए 12 तथा 13 जून की सायं अखिल भारतीय कवि सम्मेलन दो चरणों में रखा गया है। जिसमें देश के प्रतिष्ठित बालसाहित्यकार अपनी बाल कविता सुनाएंगे। संगोष्ठी में लगभग एक दर्जन पुस्तकों का लोकार्पण किया जाएगा। संगोष्ठी में समूचे देश से चयनित 23 बालसाहित्य रचनाकारों को सर्वश्री के.पी.एस अधिकारी,प्रो. जगतसिंह बिष्ट,डॉ. अशोक गुलशन, परमेश्वरी शर्मा, यामिनी जोशी, दीक्षा जोशी, उदय किरौला, सुधा भार्गव, डॉ. दीपा कांडपाल, कैलाश सिंह डोलिया, लक्ष्मी खन्ना ‘सुमन', तथा कलावती साहित्य पुरस्कार ट्रस्ट अल्मोड़ा तथा पुष्पलता जोशी विपिनचंद्र जोशी ट्रस्ट के सौजन्य से बालसाहित्य पुरस्कार दिए जाएंगे। समूचे देश से लगभग 100 साहित्यकार संगोष्ठी में प्रतिभाग करेंगे।संगोष्ठी में 13 जून की सुबह पक्षी विशेषज्ञ राजेश भट्ट के नेतृत्व में स्थानीय प्रकृति भ्रमण भी रखा गया है।
संगोष्ठी में प्रतिभाग करने वाले आमंत्रित साहित्यकारों को किताब कौतिक अभियान व ािढएटिव उत्तराखंड के सौजन्य से प्रतीक चिह्न दिया जाएगा। इससे पूर्व 7 से 11 जून, 2026 तक राजकीय इंटर कालेज डीडीहाट में प्रधानाचार्य प्रेमसिंह पापड़ा के निर्देशन में बच्चों की 5 दिवसीय बाल लेखन कार्यशाला होगी। जिसमें लगभग 100 बच्चे प्रतिभाग करेंगे। बाल साहित्य संस्थान के अध्यक्ष रतन सिंह किरमोलिया तथा सचिव उदय किरौला ने बाल साहित्य की समझ बढ़ाने तथा बाल साहित्य पर व्यापक चर्चा के लिए आयोजित इस संगोष्ठी में साहित्य प्रेमियों से प्रतिभाग करने की अपील की ।